COVID-19 Update: ऑस्ट्रेलिया में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेज बढ़ोतरी
न्यू साउथ वेल्स में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के रिकॉर्ड 681 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से अधिकतर मामले सिडनी में सामने आए हैं. इससे पहले यहां बुधवार को सर्वाधिक 633 नए मामले सामने आए थे.
न्यू साउथ वेल्स में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के रिकॉर्ड 681 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से अधिकतर मामले सिडनी में सामने आए हैं. इससे पहले यहां बुधवार को सर्वाधिक 633 नए मामले सामने आए थे.
इसके अलावा, निकटवर्ती विक्टोरिया राज्य की राजधानी मेलबर्न में 57 नए मामले सामने आए. पिछले साल सितंबर की शुरुआत में संक्रमण की दूसरी लहर के अंतिम दिनों के बाद से यह मेलबर्न में संक्रमण के नए मामलों की सर्वाधिक संख्या है. यह भी पढ़ें : Weather Forecast: उत्तर भारत में भारी बारिश की संभावना, IMD ने दिल्ली के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट
मेलबर्न और पूरे न्यू साउथ वेल्स राज्य में लॉकडाउन लागू है, ताकि संक्रमण को काबू किया जा सके. मेलबर्न में छठी बार लॉकडाउन लगाया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2021 09:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).