इन दोनों की संयुक्त मेजबानी का दावा उनके एकमात्र प्रतिद्वंद्वी कोलंबिया की तुलना में मजबूत है। विश्व फुटबाल की संचालन संस्था फीफा के निरीक्षण अंकों में आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को पांच में से 4.1 जबकि कोलंबिया को 2.8 अंक मिले हैं।
जापान को पांच में से 3.9 अंक दिये गये थे और उसके दौड़ में बने रहने से एशियाई फुटबाल परिसंघ (एएफसी) के सात प्रतिनिधियों के मत बंटने की संभावना थी। आस्ट्रेलिया भी एएफसी का सदस्य है।
विश्व फुटबाल की संचालन संस्था फीफा गुरुवार को इस पर मतदान करेगी।
एएफसी के अध्यक्ष शेख सलमान बिन इब्राहीम अल खलीफा ने जापान के हटने के फैसले का स्वागत करते हुए एशियाई सदस्यों से आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के पक्ष में मतदान करने की अपील की। आस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड और कोलंबिया ने इससे पहले कभी महिला विश्व कप की मेजबानी नहीं की है। अगर आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को मेजबानी मिलती है तो यह पहला अवसर होगा जबकि दो परिसंघ मिलकर विश्व कप का आयोजन करेंगे।
यह भी पढ़े | The Undertaker Announces Retirement: मुंबई इंडियंस ने अंडरटेकर को खास अंदाज में दी बधाई.
न्यूजीलैंड ओसियाना फुटबाल परिसंघ का सदस्य है और फीफा परिषद में उसके तीन सदस्य हैं लेकिन न्यूजीलैंड फुटबाल के अध्यक्ष जोहाना वुड ऑनलाइन बैठक में मतदान नहीं कर पाएंगे।
टूर्नामेंट दस जुलाई से 20 अगस्त 2023 के बीच खेला जाएगा और इसमें 24 के बजाय 32 टीमें हिस्सा लेंगी।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)










QuickLY