जरुरी जानकारी | अरविंदो फार्मा का चौथी तिमाही का मुनाफा 28 प्रतिशत घटकर 576 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली, 30 मई दवा कंपनी अरविंदो फार्मा लि. का एकीकृत शुद्ध लाभ मार्च, 2022 में समाप्त बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 28 प्रतिशत घटकर 576.14 करोड़ रुपये रह गया।

कंपनी ने इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 801.18 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि चौथी तिमाही के दौरान उसकी परिचालन आय घटकर 5,809.37 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 6,001.5 करोड़ रुपये थी।

तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 5,097.75 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 5,011.05 करोड़ रुपये रहा था।

पूरे वित्त वर्ष 2021-22 में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ घटकर 2,647.11 करोड़ रुपये रह गया, जो 2020-21 में 5,333.82 करोड़ रुपये था।

वित्त वर्ष में कंपनी की एकीकृत परिचालन आय घटकर 23,455.49 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 24,774.62 करोड़ रुपये थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)