देश की खबरें | औरंगाबाद: नाइयों ने किया प्रदर्शन, दुकानें खोलने की अनुमति देने की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में बुधवार सुबह नाइयों ने प्रदर्शन किया और मांग की कि राज्य सरकार उन्हें उनकी दुकानें खोलने की इजाजत दे क्योंकि कोविड-19 संकट और लॉकडाउन की वजह से उनकी आजीविका प्रभावित हुई है।

जियो

औरंगाबाद, 10 जून महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में बुधवार सुबह नाइयों ने प्रदर्शन किया और मांग की कि राज्य सरकार उन्हें उनकी दुकानें खोलने की इजाजत दे क्योंकि कोविड-19 संकट और लॉकडाउन की वजह से उनकी आजीविका प्रभावित हुई है।

नाइयों के राज्य स्तरीय संघ ‘महाराष्ट्र नाभिक महामंडल’ ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उन्हें 15 जून तक अनुमति नहीं दी तो वे अपनी दुकानें फिर से खोलेंगे और वे परिणाम भुगतने के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़े | Good News: कोरोना संकट के बीच महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे ने कोविड-19 को लेकर मुंबई से जुड़े ये सकारात्मक आंकड़े जारी किए.

सरकार ने पाबंदियों में ढील देने के तहत कई वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को संचालन की अनुमति दी लेकिन इस सूची में नाइयों की दुकानें शामिल नहीं हैं।

संघ के मराठवाडा इकाई के पदाधिकारी विष्णु वाखरे ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘नाइयों ने सुबह यहां अपनी दुकानों के बाहर एक घंटे के लिए प्रदर्शन किया और सरकार से आग्रह किया कि वह उन्हें उनकी दुकानें फिर से खोलने की इजाजत दे।’’

यह भी पढ़े | बड़ी लापरवाही: 82 वर्षीय कोरोना पेशेंट का शव हॉस्पिटल के बाथरूम से हुआ बरामद, पांच दिन से थे लापता.

उन्होंने कहा, ‘‘प्रदर्शन के तहत नाई अपनी दुकानों के बाहर तख्तियों के साथ खड़े हुए। इसमें दुकानें फिर से खोलने की अनुमति देने की उनकी मांग का उल्लेख था। प्रदर्शनकारियों ने बिजली के बिल माफ करने और एक राहत पैकेज की भी मांग की।’’

वाखरे ने कहा कि नाई की दुकानें पिछले तीन महीने से बंद हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अब यदि दुकानें फिर से खोलने की अनुमति 15 जून तक नहीं दी गई तो नाई अपनी दुकानें खोलेंगे और किसी भी कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार होंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\