देश की खबरें | भांजी के यौन उत्पीड़न के आरोप में मौसी गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नाबालिग भांजी के यौन उत्पीड़न के आरोप में राज्य पुलिस ने मौसी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है।
पुणे (महाराष्ट्र), 11 अगस्त नाबालिग भांजी के यौन उत्पीड़न के आरोप में राज्य पुलिस ने मौसी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि मामले में शिकायत कोधवा थाने में दर्ज की गई है। आरोपी के खिलाफ भादंसं और पॉक्सो कानून की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
आठ अगस्त को गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है । दोनों को कोविड देखभाल केन्द्र में रखा गया है। मामले की जांच कर रही एक महिला अधिकारी भी संक्रमित हुई हैं।
अधिकारी ने बताया कि यह कथित घटना मार्च, 2020 की है। 16 साल की किशोरी अपने तीन भाई-बहनों के साथ अपनी मौसी के घर रहने गई थी।
उन्होंने बताया, ‘‘जुलाई में अपनी मां के पास लौटने के बाद किशोरी ने बताया कि उसकी मौसी और उसके प्रेमी ने उसका यौन उत्पीड़न किया।’’
अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने किशोरी को कथित रूप से जबरदस्ती पॉर्न सामग्री दिखायी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2020 10:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

