खेल की खबरें | अटवाल बाराकुडा चैंपियनशिप में संयुक्त 53वें स्थान पर

ट्रकी, तीन अगस्त भारतीय गोल्फर अर्जुन अटवाल यहां बाराकुडा चैंपियनशिप के अंतिम दिन प्लस चार के स्कोर से संयुक्त 53वें स्थान पर रहे।

पहले तीन दौर में छह, तीन और चार अंक बनाने वाले अटवाल ने रविवार को अंतिम दौर में चार बर्डी की लेकिन वह एक बोगी और एक डबल बोगी भी कर गए।

यह भी पढ़े | भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने ट्रेनिंग दोबारा शुरू करने पर राज्य इकाइयों को SOP किया जारी.

अटवाल ने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर इससे कहीं बेहतर प्रदर्शन हो सकता था लेकिन हर दौर के बाद खिलाड़ी को ऐसा ही सोचना चाहिए।’’

अटवाल अब विनधैम चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे।

यह भी पढ़े | बीसीसीआई का एसओपी जारी, ट्रेनिंग से पहले खिलाड़ियों को सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करना अनिवार्य.

विनधैम चैंपियनशिप से अटवाल की अच्छी यादें जुड़ी हैं। इस टूर्नामेंट में 10 साल पहले अटवाल पीजीए टूर्नामेंट में एकमात्र खिताब जीतने वाले भारतीय पेशेवर बने थे।

रिची वेरेन्स्की ने ट्रॉय मेरिट को एक अंक से पछाड़कर खिताब जीता।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)