भाजपा नेता संजय टंडन एवं चंडीगढ़ के महापौर के वाहनों पर हमला
भारतीय जनता पार्टी के नेता संजय टंडन एवं चंडीगढ़ के महापौर रवि कांत शर्मा के वाहनों पर शनिवार को यहां केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित रूप से कुछ लोगों ने हमला कर दिया . पुलिस ने यह जानकारी दी .
चंडीगढ़, 18 जुलाई : भारतीय जनता पार्टी के नेता संजय टंडन एवं चंडीगढ़ के महापौर रवि कांत शर्मा के वाहनों पर शनिवार को यहां केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित रूप से कुछ लोगों ने हमला कर दिया . पुलिस ने यह जानकारी दी .
पुलिस ने बताया कि दोनों नेताओं को इसमें कोई चोट नहीं आयी और उन्हें पुलिस सुरक्षा में ले जाया गया . उन्होंने बताया कि यह घटना उस वक्त हुयी जब केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों किसान भाजपा नेताओं का विरोध करने सेक्टर 48 में जमा हो गये . यह भी पढ़ें : Mumbai Rains: मुंबई में आफत की बारिश, भूस्खलन से चेंबूर में झुग्गियों पर दीवार गिरने से 11 लोगों की मौत
उन्होंने बताया कि दोनों नेता एक कार्यक्रम में शिरकत करने वहां पहुंचे थे .
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2021 08:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

