एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बलूचिस्तान में थाने पर हमला, पांच की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में आंतकवादियों ने मंगलवार को एक थाने पर हमला कर दिया जिसमें एक पुलिस कर्मी समेत कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हुए है।

देश की खबरें | बलूचिस्तान में थाने पर हमला, पांच की मौत

इस्लामाबाद, 31 अक्टूबर पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में आंतकवादियों ने मंगलवार को एक थाने पर हमला कर दिया जिसमें एक पुलिस कर्मी समेत कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हुए है।

पुलिस ने कहा कि करीब 20 आतंकवादियों ने सुबह-सुबह अस्थिर प्रांत के तुरबत इलाके में नसीराबाद थाने पर हमला किया।

जिला पुलिस अधिकारी मुहम्मद बलोच ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि कांस्टेबल ईसा और हसन ने हमलावरों को रोकने की कोशिश की, लेकिन ईसा की मौत हो गई, जबकि हसन पर काबू पा लिया गया। हमलावर ने दोनों पुलिसकर्मियों के हथियार अपने कब्जे में ले लिए।

हमले में मारे गए अन्य चार मजदूर थे जो आतंकवादियों के हमले के डर से थाने में रात बिताने आए थे। इससे पहले बंदूकधारियों ने 14 अक्टूबर को तुरबत के सैटेलाइट टाउन में छह श्रमिकों की हत्या कर दी थी।

हमले के बाद स्थानीय अधिकारियों ने प्रांत के बाहर से आने वाले मजदूरों को सुरक्षा स्थिति में सुधार होने तक रात थानों में बिताने को कहा था।

किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

इस तरह के हमले बलूच राष्ट्रवादियों द्वारा उन गरीब श्रमिकों पर किए जाते हैं जो ज्यादातर पड़ोसी पंजाब प्रांत के होते हैं और काम की तलाश में बलूचिस्तान प्रांत आते हैं।

बलूच चरमपंथियों का आरोप है कि बाहरी लोग, खासकर पंजाब के लोग, स्थानीय नौकरियां और संसाधन चुराते हैं।

बलूचिस्तान के कार्यवाहक मुख्यमंत्री अली मर्दन खान डोमकी ने मौतों पर अफसोस जताया और हमले को ''निंदनीय और असहनीय'' बताया।

उन्होंने कहा, “ दुनिया का कोई भी मजहब दहशतगर्दी की इजाजत नहीं देता। मजदूरों की हत्या एक दुखद घटना है और इसमें शामिल तत्वों को इंसाफ के कटघरे में लाया जाएगा।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2023 07:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).