देश की खबरें | भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी की रैली में जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में मंगलवार को पार्टी नेता शुभेंदु अधिकारी की रैली में शामिल होने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर देशी बम और पत्थरों से हमला किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
खेजुरी (पश्चिम बंगाल), 19 जनवरी पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में मंगलवार को पार्टी नेता शुभेंदु अधिकारी की रैली में शामिल होने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर देशी बम और पत्थरों से हमला किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना करीब सवा दो बजे हुई, तब भाजपा कार्यकर्ता रैली में शामिल होने हेरिया जा रहे थे।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस हमले में कई भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गये और कुछ वाहनों के साथ भी तोड़फोड़ की गयी। उसके बाद विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़कें जाम कर दीं।
भाजपा ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं का इस घटना के पीछे हाथ है। हालांकि सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस ने इस आरोप से इनकार किया है।
अधिकारी ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गयी है क्योंकि बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रैली स्थल पर व्यस्त थे।
उन्होंने कहा, ‘‘ यह घटना करीब सवा दो बजे हुई। कुछ अज्ञात लेागों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया जो रैली में जा रहे थे। उनमें से कुछ घायल हो गये। हम मामले की जांच कर रहे हैं और स्थिति नियंत्रण में है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)