देश की खबरें | नड्डा के काफिले पर हमला सुनियोजित थाः भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने डायमंड हार्बर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले को सुनियोजित बताते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया कि इससे पता चलता है कि पश्चिम बंगाल में कानून नाम की कोई चीज़ नहीं है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 11 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने डायमंड हार्बर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले को सुनियोजित बताते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया कि इससे पता चलता है कि पश्चिम बंगाल में कानून नाम की कोई चीज़ नहीं है।

पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय ने यहां पत्रकारों से कहा कि हमले में भाजपा नेता जख्मी हुए हैं और नड्डा इसलिए सुरक्षित हैं, क्योंकि वह बुलेट प्रूफ कार में थे।

यह भी पढ़े | कोरोना के उत्तर प्रदेश में आज 1613 नए केस मिले, 17 मरीजों की हुई मौत: 11 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि हमले के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें फोन किया था और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी।

रॉय ने कहा, " मैंने उनसे (शाह से) कहा कि पश्चिम बंगाल में हालात ऐसे हैं कि कानून नाम की चीज़ नहीं है। "

यह भी पढ़े | Gujarat: कोरोना को लेकर गुजरात सरकार का बड़ा फैसला, अब शादी समारोह के लिए करवाना होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, केवल 100 लोग ही हो सकते हैं शामिल.

रॉय घटना के समय मौजूद नेताओं में शामिल थे।

तृणमूल कांग्रेस और अन्य पार्टियों के जिला स्तरीय कुछ नेताओं को भाजपा में शामिल कराने के लिए आयोजित किए गए कार्यक्रम के इतर रॉय ने पत्रकारों से कहा, " नड्डा जी के काफिले पर हमला सुनियोजित था और हम सबने इसका दंश झेला और चोटें आईं। ईश्वर की कृपा से नड्डा जी सुरक्षित हैं, क्योंकि वह बुलेट प्रूफ कार में थे।"

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और बंगाल में पार्टी मामलों के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय भी उन लोगों में शामिल हैं जिन्हें चोटें आई हैं। वह भी बैठक में मौजूद थे।

एक अन्य संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के वरिष्ठ नेता शमिक भट्टाचार्य ने कहा, " राज्य में अराजक स्थिति है और भाजपा कार्यकर्ताओं पर तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों द्वारा किए गए हमले के दौरान पुलिस मूक दर्शक बनी रही।"

रॉय की तरह उन्होंने भी आरोप लगाया कि नड्डा के काफिले पर हमला तृणमूल कांग्रेस द्वारा पूर्व नियोजित था।

भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि 24 परगना पुलिस ने घटना के बाद उस्ती थाने में लापरवाही से प्राथमिकी दर्ज की।

नड्डा के काफिले पर बृहस्पतिवार को तब हमला किया गया जब वह डायमंड हार्बर में एक सभा में हिस्सा लेने जा रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड