देश की खबरें | मुंबई में आम्बेडकर के घर पर हमला, एक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस ने यहां स्थित डॉ बीआर आम्बेडकर के आवास ‘राजगृह’ में तोड़फोड़ की घटना के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

मुंबई, नौ जुलाई मुंबई पुलिस ने यहां स्थित डॉ बीआर आम्बेडकर के आवास ‘राजगृह’ में तोड़फोड़ की घटना के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति की पहचान उमेश सीताराम जाधव (35) के तौर पर हुई है। वह कथित रूप से उन दो लोगों में शामिल है जो सीसीटीवी की फुटेज में दिखे हैं।

यह भी पढ़े | विकास दुबे को लेकर उज्जैन के एसपी मनोज कुमार सिंह का बड़ा खुलास, कहा- थोड़ी सी भी गलती होती तो वह मंदिर से दर्शन करने के बाद वहां से भाग जाता.

उन्होंने बताया कि दूसरे शख्स की तलाश जारी है।

राजगृह परिसर में मंगलवार रात दो व्यक्ति घुसे और गमलों को तोड़ दिया, पौधों और सीसीटीवी कैमरों को नुकसान पहुंचाया और खिड़कियों पर पत्थर फेंके। इसके बाद भाग गए।

यह भी पढ़े | यूपी में कल रात से फिर लागू होगा सख्त लॉकडाउन, जानें क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद.

भारतीय दंड संहिता की धारा 427 (कुचेष्टा जिससे नुकसान पहुंचे) और 447 (आपराधिक अतिचार) के तहत एक मामला दर्ज किया गया था।

दादर की हिंदू कॉलोनी में स्थित दो मंजिला बंगला एक संग्रहालय है जहां डॉ आम्बेडकर की किताबों का संग्रह, उनकी अस्थियां और उनकी जिंदगी से जुड़ी कलाकृतियां संरक्षित हैं। भारतीय संविधान के निर्माता इस बंगले में दो दशक तक रहे थे।

डॉ आम्बेडकर की पुत्रवधु और उनके पौत्र इस बंगले में रहते हैं। उनके पौत्रों में वंचित बहुजन आघाडी के नेता प्रकाश आम्बेडकर भी शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\