एजेंसी न्यूज

बार्सिलोना को हराकर ला लिगा में शीर्ष पर पहुंचा एटलेटिको मैड्रिड

एटलेटिको मैड्रिड की तरफ से सुपर सब एलेक्जेंडर सोरलोथ ने दूसरे हाफ के इंजरी टाइम में निर्णायक गोल किया. इससे यह सुनिश्चित हो गया कि एटलेटिको मैड्रिड शीतकालीन अवकाश के दौरान ला लिगा की अंक तालिका में शीर्ष पर बना रहेगा.

बार्सिलोना को हराकर ला लिगा में शीर्ष पर पहुंचा एटलेटिको मैड्रिड
Atletico Madrid

एटलेटिको मैड्रिड की तरफ से सुपर सब एलेक्जेंडर सोरलोथ ने दूसरे हाफ के इंजरी टाइम में निर्णायक गोल किया. इससे यह सुनिश्चित हो गया कि एटलेटिको मैड्रिड शीतकालीन अवकाश के दौरान ला लिगा की अंक तालिका में शीर्ष पर बना रहेगा. एटलेटिको मैड्रिड की यह सभी प्रतियोगिताओं में लगातार 12वीं जीत है जिससे वह बार्सिलोना से तीन अंक आगे हो गया है.

बार्सिलोना ने अपने पिछले नौ मैचों में केवल दो जीत दर्ज की हैं और रविवार को अगर रियाल मैड्रिड सेविला को हरा देता है तो वह तीसरे स्थान पर खिसक सकता है. बार्सिलोना ने शुरू में दबदबा बनाया तथा पेड्रि ने 30वें मिनट में गोल करके उसे बढ़त दिला दी. रोड्रिगो डी पॉल ने दूसरे हाफ के शुरू में बार्सिलोना की रक्षापंक्ति के गलती का फायदा उठाकर एटलेटिको मैड्रिड को बराबरी दिला दी. इसके बाद रही सही कसर सोरलोथ ने पूरे कर दी. यह भी पढ़ें : IND Likely XI For 4th Test 2024 vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट में रोहित शर्मा के बिना उतर सकती हैं टीम इंडिया, यहां देखें भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

एक अन्य मैच में एथलेटिक बिलबाओ ने पिछड़ने के बाद वापसी करके ओसासुना को 2-1 से हराया और अपने अजेय क्रम को 14 मैचों तक बढ़ा दिया. वह अब एटलेटिको से केवल पांच अंक पीछे रह गया है. मैलोर्का ने एक अन्य मैच में गेटाफे को 1-0 से हराया जिससे वह अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2024 11:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).