Lamine Yamal Dating Fati Vazquez? क्या 17 साल के लामिन यमल 30 साल की फाती वाज़क्वेज़ को कर रहे हैं डेट? वायरल हुई वेकेशन तस्वीरों पर बवाल, जानें बार्सिलोना स्टार ने क्या कहा
स्पेन और बार्सिलोना के उभरते फुटबॉल सितारे लामिन यमल इन दिनों मैदान के बाहर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. महज 17 साल के यमल और 30 वर्षीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फाती वाज़क्वेज़ के बीच डेटिंग की अफवाहें तब तेज़ हुईं जब दोनों की छुट्टियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं. बताया जा रहा है कि दोनों ने इटली में एक ही लोकेशन से अपनी तस्वीरें साझा की थीं.
Lamine Yamal Dating Fati Vazquez? स्पेन और बार्सिलोना के उभरते फुटबॉल सितारे लामिन यमल इन दिनों मैदान के बाहर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. महज 17 साल के यमल और 30 वर्षीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फाती वाज़क्वेज़ के बीच डेटिंग की अफवाहें तब तेज़ हुईं जब दोनों की छुट्टियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं. बताया जा रहा है कि दोनों ने इटली में एक ही लोकेशन से अपनी तस्वीरें साझा की थीं. यमल ने 12 जून को अपनी वेकेशन की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थीं, जिनमें वे एक स्विमिंग पूल के पास पोज़ देते नजर आ रहे थे. इसके कुछ दिन पहले फाती वाज़क्वेज़ ने भी उसी जगह की तस्वीरें शेयर की थीं, जिससे फैंस को शक हुआ कि दोनों एक साथ छुट्टियां मना रहे हैं. जानिए कब, कहां और कितने बजे से खेला जाएगा फीफा क्लब वर्ल्ड कप, यहां देखें टीमें, वेन्यू, टाइमिंग समेत का पूरा शेड्यूल
इतना ही नहीं, दोनों की सोशल मीडिया पोस्ट्स में बोट ट्रिप्स की झलक भी देखने को मिली, जिससे अटकलों को और बल मिला. हालांकि, अब इन अफवाहों पर खुद लामिन यमल ने प्रतिक्रिया दी है. बार्सिलोना के इस युवा स्टार ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि सोशल मीडिया पर चल रही बातें पूरी तरह से निराधार हैं और उनका ध्यान इस समय केवल अपने खेल और आगामी सीज़न की तैयारी पर है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि छुट्टियों की तस्वीरें संयोगवश एक ही लोकेशन से हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वे किसी रिश्ते में हैं. यमल की इस प्रतिक्रिया से फिलहाल इन अफवाहों पर विराम लगता दिख रहा है.
लेमिन यामल ने शेयर की छुट्टियों की तस्वीरें
View this post on Instagram
फ़ाति वाज़क्वेज़ की छुट्टियों की तस्वीरें
View this post on Instagram
गॉसिप एक्सपर्ट जावी डे होयोस से बातचीत में बार्सिलोना के इस युवा सितारे लामिन यमल ने इन सभी अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है. जावी डे होयोस ने बताया कि यमल छुट्टियां मनाने अपने बार्सिलोना के साथियों के साथ गए थे, न कि किसी और के साथ. हालांकि, जब सोशल मीडिया पर यमल और फाती वाज़क्वेज़ के बीच डेटिंग की चर्चाएं तेजी से फैलने लगीं, तो 30 वर्षीय इन्फ्लुएंसर फाती वाज़क्वेज़ को कथित तौर पर जान से मारने की धमकियां मिलने लगीं. इन धमकियों को लेकर फाती वाज़क्वेज़ ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी.
फ़ाति वाज़क्वेज़ की इंस्टाग्राम स्टोरी
फाती वाज़क्वेज़ की इंस्टाग्राम स्टोरी (Photo Credit: Instagram @fativazquezd)
भावुक प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "यह बेहद दुखद है कि कुछ लोगों के अंदर इतनी नफरत भरी होती है कि वे किसी ऐसे शख्स की मौत की कामना कर बैठते हैं जिसे वे जानते तक नहीं." उन्होंने आगे लिखा, "दूसरे लोग जो कुछ भी प्रकट करते हैं, वह मेरे बारे में कम और उनके बारे में ज़्यादा कहता है. मैं उद्देश्य के साथ जीने का चुनाव करती हूं, आगे बढ़ती हूं और अपने चारों ओर उजाले से खुद को घेरती हूं. जो लोग मेरे लिए बुरा चाहते हैं, मैं उनके लिए भी शांति और चंगा होने की कामना करती हूं, क्योंकि जो इंसान खुद के साथ ठीक होता है, वह किसी और को बर्बाद करने की इच्छा नहीं रखता." वहीं दूसरी ओर, लामिन यमल के जुलाई 13 से शुरू होने वाले बार्सिलोना के प्री-सीज़न कैंप में वापसी की उम्मीद है. उन्होंने हाल ही में क्लब के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट 2031 तक के लिए बढ़ाया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2025 12:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

