खेल की खबरें | एथलीटों को टीका लेने का फैसला व्यक्तिगत नहीं : बाक

बाक ने कहा कि अगर प्रतिभागियों और प्रशंसकों को अगले साल तोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेना है तो उन्हें जिम्मेदारी लेते हुए टीकाकरण करवाना चाहिए।

बाक ने दोहराते हुए कहा, ‘‘हम जहां तक संभव हो, उतने विदेशी प्रतिभागियों को टीकाकरण को स्वीकार करने के लिये मनाना चाहते हैं। ’’

यह भी पढ़े | MPL Kit Sponsor of Team India: टीम इंडिया की जर्सी पर अब एमपीएल आएगा नजर, बीसीसीआई ने तीन साल के लिए बनाया किट स्पॉन्सर.

उन्होंने मंगलवार को तोक्यो बे के साथ एथलीट गांव का भी दौरा किया और साथ ही वह मध्य तोक्यो में राष्ट्रीय स्टेडियम में भी गये।

बाक ने ओलंपिक खिलाड़ियों की जिम्मेदारी के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्हें टीके पर विचार करना चाहिए।

यह भी पढ़े | Mohammad Sozib Dies by Suicide: बांग्लादेश के पूर्व अंडर-19 खिलाड़ी मोहम्मद शोजिब ने की खुदकुशी.

पिछले महीने आईओसी एथलीट आयोग के साथ ऑनलाइन सत्र में बाक से पूछा गया था कि क्या खिलाड़ियों को टीका लेने के लिये बाध्य किया जायेगा तो उन्होंने कहा था, ‘‘प्रत्येक खिलाड़ी को अपने साथी खिलाड़ियों को देखना चाहिए और इसका ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि टीकाकरण किसी एक व्यक्ति के लिये नहीं है बल्कि यह पूरे समुदाय की सुरक्षा के बारे में है। ’’

बाक ने कहा, ‘‘और मुझे लगता है कि इस संकट के दौर में प्रत्येक की एक जिम्मेदारी है और यह व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं है बल्कि हमारे चारों ओर लोगों और हमारी टीम के साथी सदस्यों, साथी ओलंपियनों की जिम्मेदारी है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)