जरुरी जानकारी | एटीएफ के दाम 4.2 प्रतिशत बढ़े, लगातार 72वें दिन वाहन ईंधन कीमतों में बदलाव नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाहन ईंधन (एटीएफ) 4.2 प्रतिशत महंगा हो गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच इस महीने में दूसरी बार एटीएफ के दाम बढ़ाए गए हैं। वहीं वाहन ईंधन यानी पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार 72वें दिन बदलाव नहीं हुआ है।

नयी दिल्ली, 16 जनवरी वाहन ईंधन (एटीएफ) 4.2 प्रतिशत महंगा हो गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच इस महीने में दूसरी बार एटीएफ के दाम बढ़ाए गए हैं। वहीं वाहन ईंधन यानी पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार 72वें दिन बदलाव नहीं हुआ है।

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में एटीएफ की कीमतें 3,232.87 रुपये प्रति किलोलीटर या 4.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 79,294.91 रुपये प्रति किलोलीटर पर पहुंच गई हैं।

नए साल यानी जनवरी में यह एटीएफ कीमतों में दूसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले एक जनवरी को विमान ईंधन के दाम 2,039.63 रुपये प्रति किलोलीटर या 2.75 प्रतिशत बढ़ाए गए थे और यह 76,062.04 रुपये प्रति किलोलीटर पर पहुंच गया था।

वहीं दिसंबर में एटीएफ कीमतों में दो बार कटौती की गई थी। उस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम नीचे आए थे। उसके बाद से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम बढ़ रहे हैं।

नवंबर के मध्य में जेट ईंधन 80,835.04 रुपये प्रति किलोलीटर की ऊंचाई पर पहुंच गया था। एक और 15 दिसंबर को एटीएफ कीमतों में कुल मिलाकर 6,812.25 रुपये प्रति किलोलीटर या 8.4 प्रतिशत की कटौती की गई थी।

जेट ईंधन की कीमतों में हर महीने की एक और 16 तारीख को संशोधन किया जाता है। वहीं पेट्रोल और डीजल कीमतों में प्रतिदिन संशोधन होता है। लेकिन वाहन ईंधन कीमतों में चार नवंबर, 2021 से बदलाव नहीं हुआ है। उस समय केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क पांच रुपये और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर घटाया था।

हालांकि, इस दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रेंट कच्चे तेल के दाम में काफी उतार-चढ़ाव रहा है। ब्रेंट कच्चा तेल पांच नवंबर, 2021 को 82.74 डॉलर प्रति बैरल पर था। एक दिसंबर को यह घटकर 68.87 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। उसके बाद से इसके दाम बढ़ रहे हैं और यह 85 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।

फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। उत्पाद शुल्क कटौती से पहले देशभर में वाहन ईंधन के दाम सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गए थे। ज्यादातर शहरों में पेट्रोल ने ‘शतक’ लगा दिया था। वहीं डीजल भी कई शहरों में 100 रुपये प्रति लीटर के पार निकल गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार