जरुरी जानकारी | एटीएफ के दामों में 18 प्रतिशत की भारी वृद्धि, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचीं विमान ईंधन की कीमतें

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विमान ईंधन या एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में बुधवार को अब तक की सर्वाधिक 18 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी की गई। इससे देशभर में एटीएफ के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच एटीएफ के दाम बढ़ाए गए हैं।

नयी दिल्ली, 16 मार्च विमान ईंधन या एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में बुधवार को अब तक की सर्वाधिक 18 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी की गई। इससे देशभर में एटीएफ के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच एटीएफ के दाम बढ़ाए गए हैं।

जेट ईंधन की कीमत इस साल छठी बार बढ़ाई गई है जिसके कारण एटीएफ के दाम पहली बार एक लाख रुपये प्रति किलोलीटर के आंकडे को पार कर गए हैं।

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में एटीएफ का दाम 17,135.63 रुपये प्रति किलोलीटर या 18.3 फीसदी की वृद्धि के साथ 1,10,666.29 रुपये प्रति किलोलीटर पर पहुंच गया है। यह एटीएफ कीमतों का रिकॉर्ड स्तर है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतें भी पिछले हफ्ते 14 साल के सर्वकालिक उच्च स्तर करीब 140 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई थीं।

अब मुंबई में एटीएफ के दाम 109,119.83 रुपये प्रति किलोलीटर, कोलकाता में 114,979.70 रुपये प्रति किलोलीटर और चेन्नई में 114,133.73 रुपये प्रति किलोलीटर हैं।

एटीएफ की कीमत अगस्त, 2008 में 71,028.26 रुपये प्रति किलोलीटर थी, जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत 147 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल को छू गई थीं।

इस वर्ष की शुरुआत से हर पखवाड़े एटीएफ के दाम बढ़ाए जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\