एजेंसी न्यूज

ATF की कीमतों में 23 प्रतिशत की कटौती, पेट्रोल की तुलना मे 33 प्रतिशत पर आए विमान ईंधन के दाम

विमान ईंधन एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमतों में 23 प्रतिशत की भारी कटौती की गई है. यह कटौती अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट की वजह से हुई है. फरवरी से एटीएफ में यह छठी और सबसे बड़ी कटौती है. फरवरी से जेट ईंधन के दामों में करीब 66 प्रतिशत की कटौती हुई है.

ATF की कीमतों में 23 प्रतिशत की कटौती, पेट्रोल की तुलना मे 33 प्रतिशत पर आए विमान ईंधन के दाम
प्रतीकात्मक तस्वीर (pxhere)

नई दिल्ली, 3 मई: विमान ईंधन एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में 23 प्रतिशत की भारी कटौती की गई है. यह कटौती अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट की वजह से हुई है. रविवार को लगातार 50वें दिन पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है. इससे एटीएफ की लागत पेट्रोल और डीजल की तुलना में एक-तिहाई यानी करीब 33 प्रतिशत रह गई है.

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में एटीएफ का दाम 6,812.62 रुपये प्रति किलोलीटर या 23.2 प्रतिशत की कटौती के साथ 22,544.75 रुपये प्रति किलोलीटर रह गया है. इस तरह विमान ईंधन का दाम पेट्रोल की तुलना में एक-तिहाई रह गया है. दिल्ली में कार, दोपहिया में इस्तेमाल होने वाले ईंधन पेट्रोल की कीमत 69.59 रुपये प्रति लीटर है. वहीं एक लीटर एटीएफ का दाम 22.54 रुपये प्रति लीटर बैठेगा.

यह भी पढ़ें: कच्चे तेल के दाम में अप्रत्याशित गिरावट तो फिर भारत में पेट्रोल 69 रुपये क्यों : राहुल

इसी तरह बस, ट्रकों और ट्रैक्टरों में इस्तेमाल होने वाले डीजल का दाम 62.29 रुपये प्रति लीटर है.

अधिसूचना के अनुसार, बाजार मूल्य या बिना सब्सिडी वाले मिट्टी के तेल या केरोसिन का दाम 13.3 प्रति की कटौती के साथ 39,678.47 रुपये प्र्रति किलोलीटर (39.67 रुपये प्रति लीटर) पर आ गया है. इस तरह केरोसिन का दाम भी पेट्रोल और डीजल से काफी कम है.

फरवरी से एटीएफ में यह छठी और सबसे बड़ी कटौती है. फरवरी से जेट ईंधन के दामों में करीब 66 प्रतिशत की कटौती हुई है. फरवरी में इसकी कीमत 64,323.76 रुपये प्रति किलोलीटर थी. अब यह घटकर 22,544.75 रुपये प्रति किलोलीटर पर आ गया है. अन्य महानगरों में भी विमान ईंधन की कीमतों में इतनी ही कटौती हुई है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2020 10:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).