विदेश की खबरें | लीबिया के तट पर नौका डूबने से कम से कम 20 प्रवासियों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. गैर सरकारी संगठन डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स की ओर से बृहस्पतिवार की देर रात जारी बयान में कहा गया है कि भूमध्य सागर में एक अन्य नौका के डूबने की घटना में कम से कम 74 प्रवासियों की मौत हो गयी है । इसके बाद लीबिया में नौका डूबने संबंधी बयान संगठन ने जारी किया।

गैर सरकारी संगठन डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स की ओर से बृहस्पतिवार की देर रात जारी बयान में कहा गया है कि भूमध्य सागर में एक अन्य नौका के डूबने की घटना में कम से कम 74 प्रवासियों की मौत हो गयी है । इसके बाद लीबिया में नौका डूबने संबंधी बयान संगठन ने जारी किया।

संगठन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुये बताया कि स्थानीय मछुआरे केवल तीन महिलाओं को ही बचा सके हैं ।

यह भी पढ़े | Proud Moment: बाइडन-हैरिस की प्रमुख टीम में भारतीय अमेरिकी शामिल.

बयान में कहा गया है, ''वे स्तब्ध और दहशत में हैं । उन लोगों ने अपने संबंधियों को लहरों में लापता होते हुये तथा अपनी आंखों के सामने मरते हुये देखा ।’’

मेडिसिन सैन्स फ्रंटियर्स के एक प्रवक्ता अनैस देपरादे ने बताया कि हादसा के समय नौका पर 23 प्रवासी सवार थे और इसने लीबियाई तटीय शहर सोरमन से प्रस्थान किया था ।

यह भी पढ़े | Cameras Installed in Maryam Nawaz’s Bathroom in Pak Jail: मरियम नवाज शरीफ का इमरान पर सनसनीखेज आरोप, कहा- जेल में मेरे सेल और बाथरूम में था कैमरा.

देपरादे ने बताया कि तीन महिलाओं में से एक ने इस हादसे में अपने पति, बहन और बहन के एक साल के बच्चे को खो दिया ।

राहत अभियान चलाने वाले स्वतंत्र समूह अलार्म फोन ने बताया कि भूमध्य सागर में डूबने से पहले नौका ने सहायता के लिये उन्हें बुलाया था ।

समूह ने ट्वीट कर कहा, ''हमने यूरोपीय अधिकारियों से बार बार राहत एवं तलाश अभियान चलाने का आग्रह किया, लेकिन .... । ''

इससे पहले बृहस्पतिवार को संयुक्त राष्ट्र की प्रवासी एजेंसी ने बताया कि लीबिया के बंदरगाह अल खुम्स के तट पर नौका डूबने की घटना में 74 प्रवासी डूब गये हैं । बृहस्पतिवार की देर रात तक 31 शव बरामद किये गये हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\