देश की खबरें | एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में सवार कम से कम 17 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दुबई-कालीकट एअर इंडिया एक्सप्रेस उड़ान के शुक्रवार शाम हवाईपट्टी से फिसल कर एक गहरी घाटी में गिरने और उसके दो हिस्सों में टूटने की घटना में एक पायलट समेत कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। इस विमान में चालक दल के सदस्यों सहित कुल 190 यात्री सवार थे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोझिकोड,सात अगस्त दुबई-कालीकट एअर इंडिया एक्सप्रेस उड़ान के शुक्रवार शाम हवाईपट्टी से फिसल कर एक गहरी घाटी में गिरने और उसके दो हिस्सों में टूटने की घटना में एक पायलट समेत कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। इस विमान में चालक दल के सदस्यों सहित कुल 190 यात्री सवार थे।

मलाप्पुरम के जिलाधिकारी के गोपालकृष्णन ने संवाददाताओं से बातचीत में 17 लोगों की मौत की पुष्टि की और कहा कि 110 लोगों को कोझिकोड के अस्पतालों में और 80 लोगों को मलाप्पुरम के अस्पतालों में लाया गया है।

यह भी पढ़े | Air India Express Plane Crash at Calicut Airport in Kozhikode: केरल में पिछले 24 घंटे में दो बड़े हादसे, इडुक्की में भूस्खलन के बाद कोझिकोड में विमान हादसा.

गोपालकृष्णन ने हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा,‘‘ विमान घाटी में गिर गया और दो हिस्सों को टूट गया। इसमें चालक दल सहित कुल 190 यात्री सवार थे। इसमें 174 वयस्क, 10 शिशु और चालक दल के छह सदस्य शामिल हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बचाव अभियान डेढ़ घंटे के भीतर खत्म हो गया। सभी कीमती सामान और अन्य सामानों को कब्जे में ले लिया गया है।’’

यह भी पढ़े | Kerala Plane Crash: कोझिकोड विमान हादसे में जान गंवाने वाले Air India विमान के कैप्टन दीपक साठे कभी थे फाइटर जेट के पायलट.

उन्होंने कहा कि 110 लोगों को कोझिकोड के सात अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और उनमें से 11 लोगों की मौत हो गई है।।

उन्होंने बताया ,‘‘शेष लोगों का इलाज चल रहा है। मलाप्पुरम के अस्पतालों में भर्ती 80 लोगों में से छह लोगों की मौत की सूचना हमें मिली है।’’

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की हालत गंभीर है।

जिलाधिकारी ने कहा कि विमान के पिछले हिस्से में फंसे दो यात्रियों को बड़ी मुश्किल से निकाला जा सका।

बचाए गए यात्रियों में से एक रियाज ने कहा कि उतरने से पहले विमान ने दो बार हवाई अड्डे का चक्कर लगाया।

उन्होंने एक समाचार चैनल को बताया, ‘‘मैं पिछली सीट पर था और बड़ा शोर था और मुझे नहीं पता कि उसके बाद क्या हुआ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\