विदेश की खबरें | अमेरिका में शेख मुजीबुर रहमान के हत्यारे को मिली शरण का मामला फिर से खोला गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश के “राष्ट्रपिता” बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की हत्या के एक दोषी को राजनीतिक शरण देने के 15 साल पुराने एक मामले को अमेरिका ने फिर से खोला है।

ढाका, 27 जुलाई बांग्लादेश के “राष्ट्रपिता” बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की हत्या के एक दोषी को राजनीतिक शरण देने के 15 साल पुराने एक मामले को अमेरिका ने फिर से खोला है।

मीडिया में प्रकाशित खबरों में यह जानकारी सामने आई।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान में कोरोना वायरस का आकड़ा बढ़कर हुआ 2,74,289, अब तक 5,842 संक्रमितों की हुई मौत.

प्रधानमंत्री शेख हसीना की अगुवाई वाली वर्तमान सरकार, अमेरिका में छिपे बांग्लादेशी सेना के पूर्व अधिकारी एम ए राशिद चौधरी के प्रत्यर्पण के लिए अमेरिका से आग्रह करती रही है।

प्रधानमंत्री हसीना ने पिछले साल राष्ट्रपति ट्रंप को पत्र लिखकर चौधरी के प्रत्यर्पण का आग्रह किया था।

यह भी पढ़े | चीन में चेंगदू वाणिज्य दूतावास से उतारा गया अमेरिका का झंडा.

भगोड़ा करार दिए गए चौधरी ने सेना के अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर तख्तापलट किया था जिसके बाद 1975 में हसीना के पिता शेख मुजीबुर रहमान की हत्या कर दी गई थी।

गत सप्ताह ढाका ट्रिब्यून में अमेरिकी समाचार पोर्टल पॉलिटिको’ के हवाले से दी गई खबर के अनुसार अमेरिका के महान्यायवादी विलियम बार्र ने चौधरी को राजनीतिक शरण देने के मामले को फिर से खोला।

बांग्लादेश के पहले राष्ट्रपति और बाद में प्रधानमंत्री रहे शेख मुजीबुर रहमान की 15 अगस्त 1975 को हत्या कर दी गई थी।

रहमान के परिवार के सभी सदस्यों की हत्या कर दी गई थी लेकिन उनकी बेटियां- शेख हसीना और शेख रेहाना विदेश में होने के कारण बच गई थीं।

इस हत्याकांड के 23 साल बाद, बांग्लादेश सेना के पूर्व अधिकारी चौधरी और अन्य भगोड़े दोषियों को उच्च न्यायालय ने 1998 में मौत की सजा सुनाई थी।

उच्चतम न्यायालय ने 2009 में निचली अदालत के आदेश को बरकरार रखा।

रहमान की हत्या के बाद बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (बीएनपी) की सरकारों ने चौधरी का पुनर्वास कराया।

राजनयिक के तौर पर विदेश में चौधरी की नियुक्ति भी की गई।

डेली स्टार की खबर के मुताबिक चौधरी, परिवार सहित 1996 में ब्राजील से अमेरिका भाग गया और बाद में उसने राजनीतिक शरण मिल गई।

शुक्रवार को पॉलिटिको में प्रकाशित खबर के अनुसार, बार्र ने “चुपके से” उस मामले को खोल दिया जो “चार दशक से दो महाद्वीपों में चल रहा है।”

खबर के अनुसार, “लगभग 15 साल से मामला बंद था। लेकिन बार्र ने अब इसे दोबारा खोला है।”

बार्र द्वारा उठाए गए कदम से राशिद को मिली शरण समाप्त हो सकती है और उसे बांग्लादेश प्रत्यर्पित किया जा सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\