जरुरी जानकारी | एस्टर डीएम हेल्थकेयर ने स्पूतनिक वी वैक्सीन लगाने के लिए डॉ रेड्डीज के साथ साझेदारी की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोच्चि की हेल्थकेयर कंपनी अपनी पहल के हिस्से के रूप में शुरू में (कोच्चि) केरल और कोल्हापुर (महाराष्ट्र) में लाभार्थियों को टीका लगाएगी।
कोच्चि की हेल्थकेयर कंपनी अपनी पहल के हिस्से के रूप में शुरू में (कोच्चि) केरल और कोल्हापुर (महाराष्ट्र) में लाभार्थियों को टीका लगाएगी।
एस्टर डीएम हेल्थकेयर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हरीश पिल्लई ने एक बयान में कहा, ‘‘हम अपने अस्पतालों के नेटवर्क में डॉ रेड्डीज के साथ एक मजबूत साझेदारी बनाने के लिए तत्पर हैं। जिससे लोगों को आसान पहुंच प्रदान करने और टीकाकरण करने के हमारे प्रयासों को और मजबूत किया जा सके।’’
एस्टर ने अपने 14 अस्पतालों के सौ से अधिक कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए प्रशिक्षित किया है।
डॉ रेड्डीज के ब्रांडेड मार्केट्स के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष एमवी रमन ने कहा, ‘‘हम कोच्चि और कोल्हापुर में एस्टर डीएम हेल्थकेयर के साथ सहयोग करने को लेकर प्रसन्न हैं। हम भारत में स्पूतनिक वी वैक्सीन लगाने के लिए व्यावसायिक तौर पर वैक्सीन जारी करने से पहले अधिक शहरों में अपनी पकड़ बढ़ा रहे हैं। हम अधिक से अधिक भारतीयों को टीका लगाने की आशा करते हैं।’’
एस्टर डीएम हेल्थकेयर गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल (जीसीसी) क्षेत्र में काम करने वाले सबसे बड़े एकीकृत स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं में से एक है और भारत में एक उभरती हुई स्वास्थ्य सेवा कंपनी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)