एजेंसी न्यूज

असम: अश्लील वीडियो इंटरनेट पर डालने के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार

असम के डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय के एक असिस्टेंट प्रोफेसर को कथित तौर पर अश्लील वीडियो बनाने और उसे इंटरनेट पर डालने के लिए शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया. यह जानकारी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी.

असम: अश्लील वीडियो इंटरनेट पर डालने के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार
गिरफ्तार (Photo Credits: Pixabay)

डिब्रूगढ़: असम के डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय के एक असिस्टेंट प्रोफेसर को कथित तौर पर अश्लील वीडियो बनाने और उसे इंटरनेट पर डालने के लिए शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया. यह जानकारी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी. डिब्रूगढ़ के जिला पुलिस अधीक्षक श्रीजीत टी ने बताया कि गणित के असिस्टेंट प्रोफेसर को विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार की ओर से दर्ज करायी गई एक प्राथमिकी के आधार पर गिरफ्तार किया गया. उक्त प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि असिस्टेंट प्रोफेसर ने वीडियो एक पोर्नोग्राफिक वेबसाइट पर अपलोड की थी.

यह भी पढ़े | पीएम मोदी ने असम में बाढ़ के चपेट में आने से जान गवानें वाले व्यक्तियों के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की : 3 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ‘‘इंटरनेट पर वायरल वीडियो में असिस्टेंट प्रोफेसर की तरह दिख रहा व्यक्ति किसी महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिख रहा है. हमने बृहस्पतिवार को उसके घर पर छापा मारा और उसका लैपटॉप जब्त कर लिया.’’ एसपी ने कहा, ‘‘पूछताछ में असिस्टेंट प्रोफेसर ने स्वीकार किया कि उसने उक्त वीडियो तीन वर्ष पहले गुवाहाटी के एक होटल में महिला के साथ बनाया था.’’

यह भी पढ़े | पीएम मोदी ने गलवान घाटी झड़प में घायल सैनिकों से कहा- ‘आपने करारा जवाब दिया’.

उन्होंने कहा कि रिकार्डिंग में इस्तेमाल कैमरे को जब्त कर लिया गया है. असिस्टेंट प्रोफेसर ने दावा किया कि वीडियो में दिख रही महिला विश्वविद्यालय की छात्रा नहीं थी. उन्होंने बताया कि असिस्टेंट प्रोफेसर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2020 09:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).