एजेंसी न्यूज

एसएसबी में तैनात सहायक अभियंता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

पुलिस ने बताया कि मरने वाले के परिजन व पुलिस मृतक को मा‍नसिक रूप से बीमार बता रहे हैं. पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोतवाली नगर बहराइच के मोहल्ला केवानागंज निवासी ज्ञान प्रकाश शर्मा (48) आकाशवाणी के एफएम रेडियो स्टेशन में असिस्टेंट सपोर्ट इंजिनियर के पद पर तैनात थे.

एसएसबी में तैनात सहायक अभियंता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
suicide (Photo Credit : maxpixel)

पुलिस ने बताया कि मरने वाले के परिजन व पुलिस मृतक को मा‍नसिक रूप से बीमार बता रहे हैं. पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोतवाली नगर बहराइच के मोहल्ला केवानागंज निवासी ज्ञान प्रकाश शर्मा (48) आकाशवाणी के एफएम रेडियो स्टेशन में असिस्टेंट सपोर्ट इंजिनियर के पद पर तैनात थे. उन्होंने बताया कि उक्त एफएम रेडियो स्टेशन कोतवाली नानपारा के अगैया स्थित एसएसबी मुख्यालय परिसर में स्थित है.

बुधवार देर शाम को ज्ञान प्रकाश का शव एफएम रेडियो स्टेशन में फंदे से लटकता मिला. पुलिस के अनुसार सहकर्मियों ने इसकी जानकारी एसएसबी को दी. एसएसबी की सूचना पर पुलिस और परिजन आये, शव को पुलिस के हवाले किया गया. अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि मृत इंजीनियर ज्ञान प्रकाश की बुधवार को ड्यूटी नहीं थी फिर भी वह कार्यालय गए थे. यह भी पढ़ें : मजाक करना बंद करो, अब गंभीर हो जाओ: वेदांता-फॉक्सकॉन विवाद पर सुप्रिया सुले ने सीएम शिंदे से कहा

उन्होंने बताया कि परिवार के लोग बता रहे हैं कि वह डिप्रेशन का मरीज था, और उसे नींद नहीं आती थी.

एएसपी ने बताया कि मामले की जांच शुरू करा दी गयी है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. रिपोर्ट आने पर वास्तविकता का पता चल सकेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2022 03:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).