देश की खबरें | विधानसभा उप चुनाव : इंदौर में 1,900 से ज्यादा मतदान कर्मियों को देनी पड़ रही विशेष परीक्षा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के सांवेर विधानसभा क्षेत्र में तीन नवंबर को होने वाले उप चुनाव के मतदान के लिए इन दिनों प्रशिक्षण ले रहे 1,900 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारियों को विशेष परीक्षा से गुजरना पड़ रहा है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

इंदौर (मध्यप्रदेश), 22 अक्टूबर जिले के सांवेर विधानसभा क्षेत्र में तीन नवंबर को होने वाले उप चुनाव के मतदान के लिए इन दिनों प्रशिक्षण ले रहे 1,900 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारियों को विशेष परीक्षा से गुजरना पड़ रहा है।

जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले सरकारी कारिंदों को ही सांवेर विधानसभा क्षेत्र में मतदान कराने भेजा जाएगा। ऐसे मतदान दल जिनका एक भी सदस्य परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हो पाया है, उन्हें फिर से प्रशिक्षण लेना होगा।

यह भी पढ़े | Kamal Nath ‘Item’ Row: कमलनाथ के ‘आइटम’ वाले बयान को लेकर मंच पर ही भावुक हो गई इमरती देवी (Watch Video).

अधिकारियों ने बताया कि मतदान दलों की परीक्षा के लिये एक-एक अंक वाले कुल 25 सवालों का विशेष प्रश्न पत्र तैयार किया गया है। इनमें 20 वस्तुनिष्ठ प्रश्न शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि कुल 25 अंकों के इस पर्चे में उत्तीर्ण होने के लिये कम से कम 13 अंक हासिल करने होंगे।

यह भी पढ़े | संयुक्त संसदीय समिति ने फेसबुक के अधिकारियों को व्यक्तिगत डेटा संरक्षित विधेयक पर शुक्रवार को पेश होने के लिए जारी किया समन: 22 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारियों ने बताया कि प्रश्नपत्र के पाठ्यक्रम में मतदान की सामान्य प्रक्रिया, चुनाव संबंधी नये दिशा-निर्देश और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के संचालन के साथ ही मतदान कर्मियों के अधिकार व कर्तव्य शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 के प्रकोप के चलते मतदान कर्मियों को सुरक्षित तरीके से वोट डलवाने के तौर-तरीके भी सिखाए जा रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि सांवेर विधानसभा क्षेत्र में मतदान के लिए कुल 494 दल बनाए गए हैं जिनमें 1,976 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।

अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित इस सीट पर 13 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं जिनके राजनीतिक भाग्य का फैसला करीब 2.70 लाख मतदाता करेंगे।

हालांकि, सांवेर में मुख्य भिड़ंत प्रदेश के पूर्व जल संसाधन मंत्री भाजपा नेता तुलसीराम सिलावट और पूर्व लोकसभा सदस्य और कांग्रेस नेता प्रेमचंद गुड्डू के बीच है।

सांवेर सीट, सिलावट के बतौर कांग्रेस विधायक मार्च में इस्तीफा देने से खाली हुई थी। इस इस्तीफे के ठीक बाद वह दल बदल कर भाजपा में शामिल हो गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान