देश की खबरें | बेंगलुरु में वायुसेना के अधिकारी के साथ मारपीट; अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के बेंगलुरु में सोमवार सुबह कन्नड़ भाषा बोलने वाले कुछ लोगों ने भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी पर कथित तौर पर हमला किया और उनके साथ गाली-गलौज भी की। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बेंगलुरु, 21 अप्रैल कर्नाटक के बेंगलुरु में सोमवार सुबह कन्नड़ बोलने वाले कुछ लोगों ने भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी पर कथित तौर पर हमला किया और उनके साथ गाली-गलौज भी की। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने बाइक से उनका पीछा भी किया।

पुलिस के अनुसार, यह घटना उस दौरान हुई जब अधिकारी अपनी पत्नी के साथ हवाई अड्डे जा रहे थे। उनकी पत्नी भी वायु सेना में अधिकारी हैं।

पुलिस ने बताया कि अधिकारी की पत्नी एवं ‘स्क्वाड्रन लीडर’ मधुमिता दत्ता की शिकायत के आधार पर बयप्पनहल्ली पुलिस थाने में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

वायु सेना के विंग कमांडर शिलादित्य बोस ने आरोप लगाया कि दोपहिया वाहन पर उनका पीछा कर रहे कुछ लोगों ने उन (अधिकारी) पर हमला किया और उनके साथ गाली-गलौज भी की।

शिलादित्य बोस ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर इस घटना का वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने घटनाक्रम का विवरण दिया और अपने चेहरे एवं गर्दन पर लगी चोट के निशान दिखाए। उनके चेहरे एवं गर्दन से खून बहता हुआ नजर आ रहा था।

उन्होंने वीडियो में आरोप लगाया, ‘‘हम डीआरडीओ, सीवी रमन नगर फेज-1 में रहते हैं। आज सुबह मेरी पत्नी मुझे हवाई अड्डे छोड़ने जा रही थी तभी पीछे से एक बाइक सवार आया और उसने हमारे वाहन को रोका। मैं डैश कैम फुटेज भी साझा करूंगा। बाइक पर सवार एक व्यक्ति ने मुझे कन्नड़ में गाली देना शुरू कर दिया। उसने मेरी कार पर डीआरडीओ का स्टिकर देखने के बाद कहा कि ‘‘तुम डीआरडीओ के लोग हो।’’ इसके बाद उसने कन्नड़ में और गालियां दीं। इसके बाद उसने मेरी पत्नी को भी गालियां दीं। मैं इसे बर्दाश्त नहीं कर सका।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\