एजेंसी न्यूज

असम में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की आमने-सामने हुई टक्कर, 7 की मौत व 20 घायल

असम के कोकराझार जिले में सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-17 पर एक सवारी बस की सामने से आ रहे एक ट्रक से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई जबकि 20 अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी.

असम में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की आमने-सामने हुई टक्कर, 7 की मौत व 20 घायल
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits ANI)

धुबरी (असम), 27 दिसंबर: असम के कोकराझार (Kokrajhaar) जिले में सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-17 पर एक सवारी बस की सामने से आ रहे एक ट्रक से टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई जबकि 20 अन्य घायल हुए हैं. पुलिस ने यह जानकारी दी. यह हादसा बोगरीबारी (Bogribaari) पुलिस थानांतर्गत आने वाले पानबाड़ी इलाके के पास छतागुरी में हुआ. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, '' आम लोगों और पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन से यात्रियों को बाहर निकालकर उन्हें अस्पताल भिजवाया. हमारी सूचना के मुताबिक, सात यात्रियों की मौत हुई है.''

उन्होंने कहा कि हादसे में घायल 20 अन्य यात्रियों का गुवाहाटी और इलाके के आसपास के विभिन्न अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है. उत्तर प्रदेश: आगरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार और कंटेनर के बीच हुई जोरदार टक्कर, दुर्घटना में पांच की मौत

असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल (Sarbaanand Sonewaal) ने सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवदेना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2020 08:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).