देश की खबरें | असम: राभा हसोंग स्वायत्त परिषद के चुनाव 2 अप्रैल को

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम राज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को घोषणा की कि राभा हासोंग स्वायत्त परिषद के लिए मतदान 2 अप्रैल को होगा।

गुवाहाटी, सात मार्च असम राज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को घोषणा की कि राभा हासोंग स्वायत्त परिषद के लिए मतदान 2 अप्रैल को होगा।

आयोग ने एक बयान में कहा कि सभी 36 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 मार्च तय की गई है और आवेदनों की जांच दो दिन बाद की जाएगी।

वैध उम्मीदवारों की सूची 17 मार्च को प्रकाशित की जाएगी तथा नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 19 मार्च है।

आयोग ने कहा कि मतदान 2 अप्रैल को सुबह सात बजे से अपराह्न 3 बजे तक होगा, जबकि मतगणना 4 अप्रैल को होगी।

आयोग ने कहा कि यदि किसी निर्वाचन क्षेत्र में पुनर्मतदान की आवश्यकता होती है, तो वह 3 अप्रैल को होगा।

निर्वाचन आयोग ने कहा कि सभी निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान होगा, जिसमें 630 मतदान केंद्र शामिल हैं।

निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं की कुल संख्या 4,45,586 है, जिनमें 2,29,394 महिलाएं और 11 अन्य शामिल हैं।

निर्वाचन आयोग ने कहा कि चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\