एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | असम पुलिस ने एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की अफीम जब्त की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के कार्बी आंगलोंग जिले में पुलिस ने शुक्रवार को एक ट्रक से एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की अफीम जब्त की और चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

देश की खबरें | असम पुलिस ने एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की अफीम जब्त की

दिफू (असम), 25 अक्टूबर असम के कार्बी आंगलोंग जिले में पुलिस ने शुक्रवार को एक ट्रक से एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की अफीम जब्त की और चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दिलई पुलिस थाने के अंतर्गत सिक्स माइल क्षेत्र में वाहनों की जांच तेज कर दी।

पुलिस ने जांच के दौरान मणिपुर से गुवाहाटी जा रहे एक ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान पुलिस को ट्रक के अगले हिस्से में छिपाकर रखे गए 11.5 किलोग्राम वजन के 12 पैकेट प्रतिबंधित पदार्थ मिले।

चालक की पहचान अमित सिंह के रूप में हुई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

दिलई पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2024 06:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).