गृहमंत्री अमित शाह के ' फर्जी वीडियो ' मामले में असम पुलिस ने कांग्रेस के पदाधिकारी को किया गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का ‘फर्जी वीडियो’ कथित तौर पर साझा करने के आरोप में एक व्यक्ति को आज गिरफ्तार किया गया।
गुवाहाटी, 29 अप्रैल असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का ‘फर्जी वीडियो’ कथित तौर पर साझा करने के आरोप में एक व्यक्ति को आज गिरफ्तार किया गया.शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति 31 वर्षीय रीतम सिंह असम कांग्रेस से जुड़े हैं और पार्टी के ‘वार रूम’ संयोजक के तौर पर काम करते हैं.
उन्होंने लिखा, ‘‘असम पुलिस ने माननीय गृहमंत्री अमित शाह के फर्जी वीडियो मामले में श्री रीतम सिंह नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.’’गुवाहाटी के रहने वाले सिंह की गिरफ्तारी उस दिन की गई जब शाह गुवाहाटी लोकसभा सीट के लिए भाजपा उम्मीदवार बिजुली कलिता मेधी के प्रचार के लिए राज्य की राजधानी में हैं.कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी को किसी फर्जी वीडियो की जानकारी नहीं है और ‘‘यह निश्चित तौर पर उन्होंने निजी हैसियत से उसे साझा किया होगा.’’ यह भी पढ़े :Amit Shah Fake Video Case: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के एडिटेड वीडियो मामले में असम से एक आरोपी गिरफ्तार, CM हिमंत बिस्वा सरमा ने दी जानकारी (View Tweet)
बाद में, असम पुलिस के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी प्रणव ज्योति गोस्वामी ने एक बयान में कहा कि शाह के बारे में एक्स पर ‘‘विकृत और प्रेरित’’ पोस्ट के संबंध में एक शिकायत के आधार पर पानबाजार पुलिस थाना क्षेत्र में एक मामला दर्ज किया गया है.गोस्वामी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 153ए (विभिन्न समूहों के बीच द्वेष को बढ़ावा देना), 171 जी (चुनाव के संबंध में झूठा बयान),505(1)(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
उन्होंने बताया कि सिंह के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66एफ (साइबर आतंकवाद) भी लगाई गई है.गोस्वामी के मुतबिक सिंह से दो मोबाइल फोन और एक लैपटॉप भी जब्त किया गया है. उन्होंने कहा कि ‘‘मामले की आगे की जांच की जा रही है.’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2024 07:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

