देश की खबरें | असम सरकार छह जातीय समुदायों को एसटी का दर्जा दिलाने संबंधी रिपोर्ट शीघ्र केन्द्र को भेजेगी: सोनोवाल
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गुवाहाटी, 30 अगस्त मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि असम सरकार राज्य के छह जातीय समुदायों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने के तौर तरीकों को अंतिम रूप देने के लिए गठित किए गए मंत्रिसमूह की रिपोर्ट को शीघ्र ही केन्द्र के पास भेजेगी।

उन्होंने कहा कि मोरान समुदाय के लिए प्रस्तावित स्वायत्त परिषद जल्द ही काम करना शुरू कर देगी।

यह भी पढ़े | Mann Ki Baat 2020: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विद्यार्थियों को दिया टास्क, कहा- अपने क्षेत्र के आजादी के 75 नायकों पर लिखें कविताएं.

मुख्यमंत्री ने शनिवार को गुवाहाटी में मोरान समुदाय के विभिन्न संगठनों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक में यह बात कही।

इन छह समुदायों में कोच राजबोंगशी, ताई अहोम, चुटिया, मतक, मोरान और टी ट्राइब्स शामिल हैं।

यह भी पढ़े | Mann Ki Baat 2020: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शिक्षकों से अपील, कहा- नई शिक्षा नीति का लाभ छात्रों तक पहुचाएं.

सोनोवाल ने कहा कि राज्य सरकार मोरान समुदाय से संबंधित मुद्दों को हल करने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है और छह समुदायों को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने के लिए तौर-तरीकों पर काम करने के वास्ते राज्य सरकार द्वारा गठित जीओएम ने सभी पक्षकारों के साथ परामर्श किया है और जल्द ही वह अपनी रिपोर्ट पेश करेगा तथा रिपोर्ट केन्द्र के पास भेजी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मौजूदा अनुसूचित जनजातियों के अधिकारों और विशेषाधिकारों को प्रभावित किए बिना छह समुदायों को एसटी का दर्जा देने के लिए सभी प्रयास कर रही है।

मोरान समुदाय के प्रतिनिधियों ने बैठक में विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)