देश की खबरें | अमित शाह के निर्देश पर असम सरकार गुवाहाटी में कोरोना वायरस जांच का नया मॉडल अपनाएगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम सरकार को गुवाहाटी में कोरोना वायरस की जांच के लिए नया प्रारुप अपनाते हुए प्रतिदिन 10,000 जांच करने का निर्देश दिया है ताकि राज्य में मुंबई और दिल्ली जैसी स्थिति उत्पन्न न हो सके। राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को यह जानकारी दी।

गुवाहाटी, एक जुलाई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम सरकार को गुवाहाटी में कोरोना वायरस की जांच के लिए नया प्रारुप अपनाते हुए प्रतिदिन 10,000 जांच करने का निर्देश दिया है ताकि राज्य में मुंबई और दिल्ली जैसी स्थिति उत्पन्न न हो सके। राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सरमा ने मंगलवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि शाह ने भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव के साथ गुवाहाटी की मौजूदा स्थिति को लेकर एक बैठक की थी।

यह भी पढ़े | SSC CGL 1 Result 2019: सीजीएल टियर 1 परीक्षा के नतीजे घोषित, ssc.nic.in पर देखें परिणाम.

पिछले सप्ताह गुवाहाटी में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेज वृद्धि होने के बाद सरकार ने कामरूप (मेट्रो) जिले में 28 जून से 14 दिनों के लिए पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर दी। गुवाहाटी शहर कामरूप जिले का एक बड़ा हिस्सा है।

सरमा ने कहा, ‘‘केंद्रीय गृह मंत्री ने कल मुझे फोन किया और हमें अपने जांच के तरीके को बदलने और प्रतिदिन 10,000 जांच करने का नया प्रारुप अपनाने का निर्देश दिया ताकि गुवाहाटी में स्थिति मुंबई और दिल्ली की तरह न हो।’’

यह भी पढ़े | कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर महाराष्ट्र सरकार का फैसला, कोविड-19 रोगियों के लिए निजी एम्बुलेंस की लेगी सेवा.

गुवाहाटी में 24 जून के बाद से संक्रमण के कुल 1,362 मामले सामने आए हैं।

मंत्री ने कहा, “यदि अगले कुछ दिनों में हमने अधिक जांच नहीं की तो कोविड-19 के खिलाफ इस लड़ाई में हम पीछे रह जाएंगे।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\