एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | असम बाढ़ : तीन व्यक्तियों की डूबने से मौत, मरने वालों की संख्या 133 हुई, 16.55 लाख लोग प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में बाढ़ के पानी में डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई। राज्य में बाढ़ की स्थिति में सुधार होने के बावजूद 21 जिलों के करीब 17 लाख लोग इससे प्रभावित हैं।

देश की खबरें | असम बाढ़ : तीन व्यक्तियों की डूबने से मौत, मरने वालों की संख्या 133 हुई, 16.55 लाख लोग प्रभावित
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गुवाहाटी, 29 जुलाई असम में बाढ़ के पानी में डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई। राज्य में बाढ़ की स्थिति में सुधार होने के बावजूद 21 जिलों के करीब 17 लाख लोग इससे प्रभावित हैं।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) द्वारा बुधवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, बारपेटा, कोकराझार और कामरुप जिलों में डूबने से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

यह भी पढ़े | नोएडा में 13 साल की बेटी से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार: 29 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बुलेटिन के अनुसार, राज्य में बाढ़ और भूस्खलन से अभी तक 133 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 107 लोगों की मौत बाढ़ जनित घटनाओं में हुई है वहीं 26 लोग की मौत भूस्खलन के कारण हुई है।

प्राधिकरण के अनुसार, धेमाजी, लखीमपुर, बिस्वनाथ, दरांग, बक्सा, बारपेटा, चिरांग, बोंगाईगांव, कोकराझार, धुबरी, दक्षिण जोरहाट, माजुली, शिवसागर और डिब्रूगढ़ जिलों में 16.55 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: स्पीकर सीपी जोशी ने हाई कोर्ट के फैसले को दी चुनौती, सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका.

गोपालपारा जिला बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित है जहां 4.19 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं वहीं मोरीगांव में 2.63 लाख से ज्यादा और दक्षिण सालमारा में करीब 2.50 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

मंगलवार तक राज्य के 21 जिलों के 19.81 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2020 10:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).