एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | असम में बाढ़ की स्थिति बिगड़ी, 14 जिलों में 3.4 लाख लोग प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में बाढ़ की स्थिति शुक्रवार को और बिगड़ गई तथा दो और जिलों के बड़े क्षेत्र में पानी फैल गया। इससे 1.70 लाख और लोग इसकी चपेट में आ गए।

देश की खबरें | असम में बाढ़ की स्थिति बिगड़ी, 14 जिलों में 3.4 लाख लोग प्रभावित

गुवाहाटी, 10 जुलाई असम में बाढ़ की स्थिति शुक्रवार को और बिगड़ गई तथा दो और जिलों के बड़े क्षेत्र में पानी फैल गया। इससे 1.70 लाख और लोग इसकी चपेट में आ गए।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2089 नए मामले, 2468 हुए ठीक: 10 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

रिपोर्ट में कहा गया है कि 14 जिलों के 32 राजस्व क्षेत्रों के 3,41,837 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

बाढ़ का पानी बृहस्पतिवार से दो नए जिलों-उदलगिरी और डिब्रूगढ़ में भी फैल गया।

यह भी पढ़े | India-China Face-off: लद्दाख के तीन इलाकों से हटी चीन की सेना, एलएसी पर तनाव कम करने के लिए आज फिर हुई वार्ता.

बाढ़ और भूस्खलन के कारण राज्य भर में अब तक 64 लोगों की मौत हो चुकी है।

इस बीच, क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने असम और पड़ोसी मेघालय में विभिन्न स्थानों पर भारी वर्षा का अनुमान लगाया है।

केंद्र के उप निदेशक संजय ओ नील शॉ ने कहा कि शनिवार को कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है।

एएसडीएमए ने कहा कि धेमाजी सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है जहां लगभग 1.3 लाख बाढ़ की चपेट में हैं। इसके बाद लखीमपुर में 75,000 लोग और बारपेटा में 63,000 लोग पानी के कारण प्रभावित हुए हैं। 14 जिलों के 724 गाँव बाढ़ से घिरे हुए हैं और 46,797 हेक्टेयर में फसलों को नुकसान पहुँचा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2020 09:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).