एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | असम में बाढ़ की स्थिति सुधर रही, 10 जिलों में 84,000 लोग प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में बाढ़ की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है, हालांकि राज्य के दस जिलों में अब भी करीब 84,100 लोग इससे प्रभावित हैं।

देश की खबरें | असम में बाढ़ की स्थिति सुधर रही, 10 जिलों में 84,000 लोग प्रभावित
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गुवाहाटी, छह अगस्त असम में बाढ़ की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है, हालांकि राज्य के दस जिलों में अब भी करीब 84,100 लोग इससे प्रभावित हैं।

एक आधिकारिक बुलेटिन में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गयी।

यह भी पढ़े | NEP 2020: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर कॉन्क्लेव को शुक्रवार को करेंगे संबोधित.

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने कहा कि अभी, 177 गांव और 15,964 हेक्टेयर भूमि जलमग्न है।

बुधवार को 15 जिलों के 270 गांवों में 1.43 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित थे।

यह भी पढ़े | बिहार: अधिकारी को क्वारंटीन मुक्त करने के लिए पुलिस मुख्यालय ने बीएमसी को लिखा पत्र : 6 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

असम में इस साल बाढ़ और भूस्खलन के कारण 136 लोगों की मौत हो गयी। बाढ़ से संबंधित घटनाओं में 110 लोगों की मौत हो गई। वहीं 26 लोग भूस्खलन में मारे गए।

एएसडीएमए ने कहा कि 54,300 से अधिक लोगों के साथ गोलपारा सबसे अधिक प्रभावित जिला है जबकि बोंगाईगांव और कोकराझार जिलों में करीब 8,000 और 4,200 लोग बाढ़ से पीड़ित हैं।

एएसडीएमए ने कहा कि अधिकारी चार जिलों में छह राहत शिविर और वितरण केंद्र चला रहे हैं जहां अभी 514 लोगों ने शरण ले रखी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2020 11:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).