असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार, 10.63 लाख लोग प्रभावित
असम में बाढ़ की स्थिति में शनिवार को कुछ सुधार हुआ. राज्य के 20 जिलों में अब भी 10.63 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. सरकारी बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है. प्रदेश में 20 जिले अब भी जलमग्न हैं और करीब 75,710 हेक्टेयर में कृषि भूमि जलमग्न हो गयी हैं.
गुवाहाटी: असम में बाढ़ की स्थिति में शनिवार को कुछ सुधार हुआ. राज्य के 20 जिलों में अब भी 10.63 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. सरकारी बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है. प्रदेश में 20 जिले अब भी जलमग्न हैं और करीब 75,710 हेक्टेयर में कृषि भूमि जलमग्न हो गयी हैं. राज्य में बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 135 पर बनी हुई है. इनमें से बाढ़ के कारण 109 और भूस्खलन के कारण 26 लोगों की मौत हुई है.
प्रदेश में गोवालपारा जिला बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है. जिले में लगभग 3.41 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. इसके बाद मोरीगांव में 1.73 लाख से अधिक लोग और धुबरी में 38,448 लोगों का जनजीवन बाढ़ से प्रभावित हुआ है.
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की दैनिक रिपोर्ट के अनुसार ब्रह्मपुत्र नदी धुबरी शहर, जोरहाट के नेमाटीघाट और सोनितपुर जिले के तेजपुर में खतरे के निशान के ऊपर बह रही है जबकि इसकी सहायक नदियां धनसिरी, जिया भराली, कोपिली और बेकी भी विभिन्न जिलों में खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2020 11:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

