देश की खबरें | असम: उपचुनाव के लिए प्रचार के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के नगांव जिले के रूपाहीहाट में कांग्रेस द्वारा मंगलवार को एक बाइक रैली निकाले जाने के बाद विपक्षी दल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

गुवाहाटी, 15 अक्टूबर असम के नगांव जिले के रूपाहीहाट में कांग्रेस द्वारा मंगलवार को एक बाइक रैली निकाले जाने के बाद विपक्षी दल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि कांग्रेस ने धुबरी से पार्टी सांसद रकीबुल हुसैन के निर्वाचित होने के बाद खाली हुई सामगुरी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए रैली निकाली थी।

इस रैली में पड़ोसी जिलों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया था।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि जब रूपाहीहाट से पार्टी कार्यकर्ताओं का एक समूह रैली में हिस्सा लेने के लिए जा रहा था तभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोकने की कोशिश की और उनकी बाइकों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

वहीं दूसरी ओर भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके पोस्टर और बैनर फाड़ दिए।

सत्तारूढ़ और विपक्षी दल के कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प कुछ लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और हालात पर काबू पा लिया गया।

पुलिस के मुताबिक, इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया और गश्त तेज कर दी गई। सामगुरी सहित पांच विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव 13 नवंबर को होंगे। धोलाई, सिदली, बोंगाईगांव और बेहाली विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\