देश की खबरें | असम : सिंचाई विभाग का सहायक अभियंता रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के बक्सा जिले में सिंचाई विभाग के एक सहायक अभियंता को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

गुवाहाटी, 11 मई असम के बक्सा जिले में सिंचाई विभाग के एक सहायक अभियंता को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि असम पुलिस की 'सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी शाखा' ने बुधवार को बक्सा जिले के सुक्लाई सेरफंग गोरेश्वर डिवीजन (सिंचाई) में पदस्थ सहायक अभियंता को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी अभियंता ने शिकायतकर्ता से, उसे सिंचाई विभाग में ठेका मिलने के बाद काम का आदेश जारी करने के एवज में 30,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। बाद में आरोपी ने रिश्वत की रकम घटाकर 25,000 रुपये कर दी।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, " शिकायतकर्ता ने उपरोक्त सरकारी कर्मचारी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के लिए निदेशालय से संपर्क किया।"

इसके बाद, 'सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी शाखा' के अधिकारियों की एक टीम ने जाल बिछाया और शिकायतकर्ता के दोस्त से 20,000 रुपये लेने के तुरंत बाद उसे रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

बयान में कहा गया है, "आरोपी के पास से रिश्वत की रकम बरामद कर उसे स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में जब्त कर लिया गया है।"

बयान के मुताबिक, तलाशी के दौरान आरोपी अधिकारी के पास से 10,000 रुपये भी बरामद किए गए।

बयान में कहा गया, "आरोपी लोक सेवक के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने पर, उसे सतर्कता और भ्रष्टाचार रोधी निदेशालय, असम की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें