खेल की खबरें | दिव्या और मैरी के नाम रहा एशियाई महिला शतरंज का स्वर्ण और रजत पदक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की दिव्या देशमुख एशियाई महाद्वीपीय शतरंज चैंपियनशिप की महिला क्लासिकल स्पर्धा में रविवार को यहां चैंपियन बनीं, तो वहीं मैरी एन गोम्स उपविजेता रहीं।

अल्माटी, 11 जून भारत की दिव्या देशमुख एशियाई महाद्वीपीय शतरंज चैंपियनशिप की महिला क्लासिकल स्पर्धा में रविवार को यहां चैंपियन बनीं, तो वहीं मैरी एन गोम्स उपविजेता रहीं।

सत्रह साल की दिव्या ने कजाकिस्तान की जेनिया बालाबायेवा के साथ नौवें और अंतिम दौर के मुकाबले को ड्रा खेला और 7.5 अंकों के साथ शीर्ष पर रहीं।

मैरी ने भी आखिरी दौर में ड्रा खेला और 6.5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही।

भारतीय खिलाड़ी साक्षी चितलंगे 5.5 अंकों के साथ सातवें स्थान पर रहीं। अन्य भारतीयों में पीवी नंदीधा (पांच अंक) और आशना मखीजा (पांच अंक) क्रमश: 13वें और 14वें स्थान पर रहीं।

स्पर्धा के ओपन वर्ग में ग्रैंडमास्टर अभिमन्यु पुराणिक अंतिम दौर से पहले पदक की दौड़ में थे। वह हालांकि अपने अंतिम दौर के मुकाबले को जीतने में सफल नहीं रही। अजमत उतेगलियायेव के खिलाफ ड्रॉ खेलने के कारण वह 6.5 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे।

शीर्ष वरीय के रूप में शुरुआत करने वाले ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी 6.5 अंकों के साथ छठे स्थान पर रहे। एसपी सेथुरमन का अभियान सातवें स्थान पर खत्म हुआ।

उज्बेकिस्तान के ग्रैंडमास्टर शमसुद्दीन वोखिदोव ने शीर्ष स्थान हासिल किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज