एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | एशियाई चैम्पियन सौ मीटर बाधा धाविका ज्योति याराजी को ताइवान ओपन में स्वर्ण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. एशियाई चैम्पियन ज्योति याराजी ने ताइवान एथलेटिक्स ओपन में शनिवार को महिलाओं की सौ मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक जीत लिया ।

खेल की खबरें | एशियाई चैम्पियन सौ मीटर बाधा धाविका ज्योति याराजी को ताइवान ओपन में स्वर्ण

ताइपे सिटी, सात जून एशियाई चैम्पियन ज्योति याराजी ने ताइवान एथलेटिक्स ओपन में शनिवार को महिलाओं की सौ मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक जीत लिया ।

भारत के चार एथलीटों को स्वर्ण पदक मिला ।

राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी याराजी ने 12 . 99 सेकंड का समय निकाला । जापान की असुका तेराडा (13.04 सेकंड) और चिसातो कियोयामा (13 . 10 सेकंड) को क्रमश: रजत और कांस्य पदक मिला ।

याराजी ने 29 मई को दक्षिण कोरिया में एशियाई चैम्पियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता था जिसमें उन्होंने 12 . 96 सेकंड का समय निकाला था ।

राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस सिरसे ने पुरूषों की 110 मीटर बाधा दौड़ में 13 . 52 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण जीता । ताइवान के सियेह युआन केइ (13 . 72 सेकंड) को रजत और कुइ रू चेन (13 . 75) को कांस्य पदक मिला ।

अब्दुला अबूबाकर और पूजा ने क्रमश: पुरूषों की त्रिकूद और महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता ।

अबूबाकर ने 16 . 21 मीटर की कूद लगाई हालांकि उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 17 . 19 मीटर है ।

पूजा ने चार मिनट 11 . 63 सेकंड का समय निकाला ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2025 05:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).