देश की खबरें | एशिया-ओसनिया पैरा पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप: दो स्वर्ण पदक जीतकर अशोक चमके
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के अशोक ने शुक्रवार को पियोंगटाएक में चल रही 2022 विश्व पैरा पावरलिफ्टिंग एशिया ओसनिया ओपन चैम्पियनशिप में दो स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीतकर स्थगित हुए हांगझोउ एशियाई पैरा खेलों के लिये क्वालीफाई किया।
नयी दिल्ली, 17 जून भारत के अशोक ने शुक्रवार को पियोंगटाएक में चल रही 2022 विश्व पैरा पावरलिफ्टिंग एशिया ओसनिया ओपन चैम्पियनशिप में दो स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीतकर स्थगित हुए हांगझोउ एशियाई पैरा खेलों के लिये क्वालीफाई किया।
अशोक ने पुरूषों के अंडर 65 किग्रा में सभी तीन राउंड में 150 किग्रा, 168 किग्रा और 173 किग्रा से कुल 491 किग्रा का वजन उठाकर स्वर्ण पदक (कुल स्कोर) जीता।
उन्होंने ओपन और एशियाई वर्ग में कुल स्कोर में दो स्वर्ण पदक जीते।
व्यक्तिगत स्पर्धा में हरियाणा के पावरलिफ्टर ने 173 किग्रा के सर्वश्रेष्ठ वजन से कांस्य पदक हासिल किया। वह चीन के यि जोऊ (196 किग्रा) और ईरान आमिर जाफरी अरानगेह (195 किग्रा) से पीछे रहे।
जोऊ और अरानगेह ने कुल स्कोर में क्रमश: 390 किग्रा के वजन से रजत और 382 किग्रा के वजन से कांस्य पदक जीता।
इस प्रदर्शन की बदौलत अशोक ने एशियाई पैरा खेलों के लिये कट हासिल किया जो 2023 तक स्थगित हो गये हैं। उनके पेरिस में 2024 पैरालंपिक खेलों के लिये कट हासिल करने की संभावना है।
उन्होंने भारतीय पैरालंपिक समिति से कहा, ‘‘यह मेरे लिये गौरव का क्षण है। मैंने पदकों के लिये कड़ी मेहनत की है। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘मेरा अगला लक्ष्य एशियाई पैरा खेल हैं। ’’
गुरूवार को जॉबी मैथ्यू ने चार स्वर्ण पदक हासिल किये। उन्होंने पियोंगाएक 2022 चैम्पियनशिप के मास्टर्स ओपन और एशियाई वर्गों में पुरूष अंडर 59 किग्रा स्पर्धा में भारत के लिये पहले स्वर्ण पदक जीते।
उन्होंने 148 किग्रा से सर्वश्रेष्ठ वजन वर्ग (ओपन और एशियाई) में दो स्वर्ण पदक जबकि अन्य दो स्वर्ण ओपन और एशियाई दोनों वर्गों में 288 किग्रा के कुल स्कोर से हासिल किये।
उन्होंने भी अपने इस प्रदर्शन से हांगझोउ एशियाई पैरा खेलों के लिये क्वालीफाई किया।
अन्य पावरलिफ्टर में भावना शर्मा और रामूभाई बाबुभाई बामभावा अपनी स्पर्धाओं में विफल रहे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)