खेल की खबरें | एशिया कप: कंपाउंड तीरंदाजों ने किया सूपड़ा साफ, भारत 14 पदकों के साथ शीर्ष पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के कंपाउंड तीरंदाजों ने एशिया कप चरण दो विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट में अपना दबदबा कायम करते हुए सभी पदक अपने नाम किये जिससे शुक्रवार को देश ने सात स्वर्ण, पांच रजत और दो कांस्य के साथ शीर्ष स्थान के साथ अपना अभियान खत्म किया।

ताशकंद, पांच मई भारत के कंपाउंड तीरंदाजों ने एशिया कप चरण दो विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट में अपना दबदबा कायम करते हुए सभी पदक अपने नाम किये जिससे शुक्रवार को देश ने सात स्वर्ण, पांच रजत और दो कांस्य के साथ शीर्ष स्थान के साथ अपना अभियान खत्म किया।

कंपाउंड तीरंदाजों ने पुरुष और महिला वर्ग में सूपड़ा साफ करते हुए पांच स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य जीते।

भारतीय तीरंदाज सभी 10 स्वर्ण पदक जीतने की दौड़ में थे लेकिन रिकर्व तीरंदाज तीन फाइनल हार गए। भारतीय तीरंदाजों को यह शिकस्त चीन के तीरंदाजों से मिली। इस हार के बाद भी भारत पदक तालिका में शीर्ष पर रहा।

टूर्नामेंट में कोरिया ने भाग नहीं लिया था, जिससे भारत और चीन के तीरंदाजों को ज्यादा चुनौती नहीं मिली।

पुरुष रिकर्व व्यक्तिगत वर्ग में क्वालीफिकेशन में शीर्ष पर रहने वाले मृणाल चौहान चीन के वांग बाओबिन से 2-6 (29-30, 29-29, 27-28, 26-26) से हार गये।

भारत के 19 साल के तीरंदाज बाओबिन से दो अंक से पिछड़ गये। चीन के तीरंदाज ने पहला और तीसरा सेट मामूली अंतर से जीतकर निर्णायक बढ़त बना ली थी।

भारत को संगीता से स्वर्ण पदक की उम्मीद थी लेकिन चौथी वरीयता प्राप्त भारतीय ने 3-1 की बढ़त चौथे सेट में गंवा दी। उन्होंने इस सेट में छह अंक वाला निशाना साधा। चीन की वू जियाक्सिन से उन्हें 3-7 (27-26, 27-27, 26-27, 24-27, 26-30) की शिकस्त मिली।

संगीता, मधु वेदवान और तनीषा वर्मा की रिकर्व महिला टीम को एकतरफा फाइनल में चीन की टीम ने 0-6 (52-56, 47-52, 51-52) से शिकस्त दी।

रिकर्व तीरंदाजों ने हालांकि दो स्वर्ण पदक जीत कर इन तीनों हार की निराशा को कम की।

भारत की पुरुष और मिश्रित टीम ने फाइनल में चीन की जोड़ियों को शिकस्त दी।

मृणाल चौहान, तुषार शेल्के और जयंत तालुकदार ने पुरुष टीम फाइनल में चीन को 5-1 (57-54, 54-54, 54-51) से मात दी।

चौहान और संगीता की मिश्रित टीम जोड़ी ने चीन के खिलाफ पिछड़ने के बाद 5-4 (36-37, 39-39, 37-36, 37-37, 20-18) से मुकाबला अपने नाम किया।

कंपाउंड तीरंदाजों ने सुबह के सत्र में शानदार प्रदर्शन किया। परनीत कौर, रागिनी मार्कू और प्रगति की महिला टीम ने कजाकिस्तान को 232-223 से हराकर भारत के स्वर्ण पदक जीतने की शुरुआत की।

इसके बाद अभिषेक वर्मा, कुशल दलाल और अमित ने पुरुषों की कंपाउंड टीम स्पर्धा में हांगकांग को 233-226 से हराया।

वर्मा और परनीत कौर की कंपाउंड मिश्रित टीम ने कजाकिस्तान को 157-145 से हराकर तीसरा स्वर्ण हासिल किया।

महिला कंपाउंड व्यक्तिगत वर्ग के फाइनल में दो भारतीयों के मुकाबले में रागिनी ने प्रगति को पछाड़ा। यह मुकाबला 144-144 की बराबरी पर था और शूटआउट में भी दोनों तीरंदाजों ने 10 अंक का निशाना लगाया। रागिनी का निशाना हालांकि केंद्र के करीब था।

इस वर्ग के कांस्य पदक भारत की परनीत ने ही जीता।

कंपाउंड पुरुषों का व्यक्तिगत फाइनल में भी मुकाबला भारतीय तीरंदाजों के बीच था। विश्व कप में कई स्वर्ण पदक विजेता वर्मा को युवा अमित ने कड़ी चुनौती दी। स्कोर 143-143 होने के बाद वर्मा ने शूटआउट में 10 अंक का निशाना साधा।

इस वर्ग का कांस्य पदक कुशल दलाल के नाम रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\