जरुरी जानकारी | अशोक लेलैंड लिमिटेड का मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ 33.44 प्रतिशत बढ़कर 1,246 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्यिक वाहन विनिर्माता कंपनी अशोक लेलैंड लिमिटेड का जनवरी-मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 33.44 प्रतिशत बढ़कर 1,245.92 करोड़ रुपये हो गया।

नयी दिल्ली, 23 मई वाणिज्यिक वाहन विनिर्माता कंपनी अशोक लेलैंड लिमिटेड का जनवरी-मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 33.44 प्रतिशत बढ़कर 1,245.92 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी का 2024 की इसी तिमाही में मुनाफा 933.69 करोड़ रुपये रहा था।

अशोक लेलैंड ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, समीक्षाधीन तिमाही में परिचालन आय 14,695.65 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 13,542.37 करोड़ रुपये थी। कुल व्यय बढ़कर 13,097.25 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक वर्ष पूर्व इसी अवधि में यह 12,037.16 करोड़ रुपये था।

कंपनी के निदेशक मंडल ने 23 मई 2025 को आयोजित अपनी बैठक में 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने को मंजूरी दे दी है। हालांकि इसके लिए अभी शेयरधारकों की मंजूरी आवश्यक होगी।

समूचे वित्त वर्ष में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 3,382.79 करोड़ रुपये और परिचालन आय 48,535.14 करोड़ रुपये रही।

अशोक लेलैंड के चेयरमैन धीरज हिंदुजा ने कहा, ‘‘... ये आंकड़े हमारे कारोबार के लचीलेपन और ग्राहकों का हम पर भरोसा’’ दर्शाते हैं।

कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) शेनू अग्रवाल ने कहा कि कंपनी की नकदी स्थिति काफी मजबूत है, जिसने वर्ष का अंत 4,242 करोड़ रुपये के नकद अधिशेष के साथ किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\