देश की खबरें | अशोक जगताप मुंबई कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नियुक्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने अशोक अर्जु्न राव जगताप को पार्टी की मुंबई इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर कांग्रेस ने अशोक अर्जु्न राव जगताप को पार्टी की मुंबई इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

इसके साथ ही चरण सिंह सापरा को मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री आरिफ नसीम खाम को चुनाव अभियान समिति का प्रमुख बनाया गया है।

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन पदाधिकारियों की नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की।

जगताप पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा के करीबी माने जाते हैं। वह महाराष्ट्र विधानसभा और विधान परिषद के सदस्य भी रहे हैं।

कांग्रेस ने अमरजीत सिंह मनहास को मुंबई इकाई की समन्वय समिति का प्रमुख, सुरेश शेट्टी को घोषणापत्र और प्रचार समिति का प्रमुख और चंद्राकात हंदोरे को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से मुंबई इकाई का प्रभारी बनाया गया है।

महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष बालासाहेब थोराट की अगुवाई में मुंबई के लिए स्कीनिंग एवं रणनीति समिति भी बनाई गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Stats And Preview: प्लेऑफ से पहले जीत की लय हासिल करना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू