देश की खबरें | मुजफ्फरनगर में आशा कार्यकर्ता लापता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक आशा कार्यकर्ता लापता हो गई है और परिवार को शक है कि उसे अगवा कर लिया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुजफ्फरनगर, आठ अगस्त उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक आशा कार्यकर्ता लापता हो गई है और परिवार को शक है कि उसे अगवा कर लिया गया है।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि पति की शिकायत के मुताबिक, शुक्रवार को महिला सरकारी स्वास्थ्य केंद्र गई थी और सिखेडा पुलिस थाना क्षेत्र मे पड़ने वाले गांव स्थित अपने घर नहीं लौटी।

यह भी पढ़े | हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के 56 नए मामले आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या 3,206: 8 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस ने बताया कि महिला का मोबाइल स्विच ऑफ है।

एक अन्य घटना में, 22 वर्षीय युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते घर की सीलिंग से लटककर आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़े | Fire Breaks Out At a Chemical Factory in Vapi: गुजरात के वापी में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आसपास के इलाकों में मच गई भगदड़, फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर, देखें VIDEO.

यह घटना शुक्रवार को रतनपुरी पुलिस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले मुजाहिदपुर गांव में हुई।

पुलिस के मुताबिक, युवक ने शादी के दो साल बाद भी संतान नहीं होने को लेकर पत्नी से विवाद के चलते यह कदम उठाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\