देश की खबरें | महाशिवरात्रि उत्सव शुरू होते ही अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाशिवरात्रि पर बुधवार को अयोध्या में बड़ी संख्या में लोग शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के लिए उमड़े और भक्ति भाव से ‘‘हर हर महादेव’’ का नारा लगाया।

अयोध्या (उप्र), 26 फरवरी महाशिवरात्रि पर बुधवार को अयोध्या में बड़ी संख्या में लोग शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के लिए उमड़े और भक्ति भाव से ‘‘हर हर महादेव’’ का नारा लगाया।

इस अवसर पर मंदिरों के शहर को सजाया गया। प्रमुख शिव मंदिरों में रोशनी का विशेष प्रबंध किया गया है।

भगवान शिव को जल और दूध चढ़ाकर पवित्र 'जलाभिषेक' करने के लिए आस-पास के जिलों से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

अधिकारियों ने बताया कि ऐसा अनुमान है कि मंगलवार तक करीब 15 लाख श्रद्धालु अयोध्या पहुंच चुके थे तथा बुधवार को भीड़ और बढ़ गई।

राम की पैड़ी स्थित प्राचीन नागेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुबह-सुबह ही कपाट खोल दिए गए।

मंदिर प्रशासक सभापति तिवारी ने कहा कि मंगलवार को भगवान शिव का भव्य श्रृंगार किया गया और मुख्य उत्सव से पहले अनुष्ठान पूरे किए गए।

तिवारी ने ‘पीटीआई-’ को बताया, ‘‘बुधवार रात को मंदिर से भव्य जुलूस निकाला जाएगा, जिसके बाद भगवान शिव का विवाह होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\