देश की खबरें | अरविंद केजरीवाल ने सीलमपुर और शास्त्रीपार्क के फ्लाईओवर आम लोगों के लिए खोल दिये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को उत्तर-पूर्व दिल्ली में बहुप्रतीक्षित सीलमपुर और शास्त्री पार्क फ्लाईओवरों को आम जनता के लिए खोल दिया और कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार हर परियोजना में पैसे बचाकर लोगों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित कर रही है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को उत्तर-पूर्व दिल्ली में बहुप्रतीक्षित सीलमपुर और शास्त्री पार्क फ्लाईओवरों को आम जनता के लिए खोल दिया और कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार हर परियोजना में पैसे बचाकर लोगों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित कर रही है।

केजरीवाल ने यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने मंजूर किये गये 303 करोड़ रूपये के विपरीत महज 250 करोड़ रूपये में ही दोनों फ्लाईओवर बनवाए और इस परियोजना पर 53 करोड़ रूपये बचा लिये।

यह भी पढ़े | COVID-19 Free Vaccines: फ्री वैक्सीन को लेकर चौतरफा घिरी BJP सरकार, सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा- इस पर सब का अधिकार, सभी को मिलनी चाहिए.

उन्होंने कहा, ‘‘ दिल्ली में, हमने महज 30 लाख रूपये प्रति बेड के व्यय से सभी सुविधाओं से लैस एक वातानुकूलित अस्पताल बनवाया...जब से आप सत्ता में आयी है तब से हम हर परियोजना में पैसे बचा रहे हैं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ इसी बचे हुए पैसे से हमने दवाइयां, पानी और बिजली मुफ्त कर दी तथा हम अच्छे विद्यालय भी बनवा रहे हैं। हम परियोजनाओं में पैसे बचाकर दिल्ली के लोगों को सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं।’’

यह भी पढ़े | Mumbai: लड़की ने भेजा सुसाइड नोट, अंकल ने मदद के लिए मुबई पुलिस को किया ट्वीट.

फ्लाईओवर के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजना से , इलाके में रहने वालों को फायदा होगा।

इस मौके पर पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि सरकार फ्लाईओवरों के नीचे बच्चों के लिए पार्क बनवाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\