जरुरी जानकारी | पहली तिमाही में अरविंद फैशंस का घाटा बढ़कर 213.13 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अरविंद फैशंस लिमिटेड का एकीकृत घाटा चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बढ़कर 213.13 करोड़ रुपये हो गया। इसका मुख्य कारण कोरोना वायरस महामारी है।

नयी दिल्ली, दो सितंबर अरविंद फैशंस लिमिटेड का एकीकृत घाटा चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बढ़कर 213.13 करोड़ रुपये हो गया। इसका मुख्य कारण कोरोना वायरस महामारी है।

कंपनी ने बीएसई को बताया कि उसे साल भर पहले की समान तिमाही में 95.08 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सभी श्रेणियों के केंद्रीय कर्मचारियों को मिलते ये महत्वपूर्ण भत्तें, जानें नियम.

कंपनी ने कहा कि इस दौरान परिचालन से प्राप्त राजस्व साल भर पहले के 900.94 करोड़ रुपये से कम होकर 104.05 करोड़ रुपये पर आ गया।

कंपनी के प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जे. सुरेश ने कहा कि अप्रैल और मई में कारोबार लगभग पूरी तरह से बंद रहा। इसके कारण आलोच्य तिमाही में कारोबारी माहौल चुनौतीपूर्ण हो गया।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: यहां सरकारी टीचरों की बल्ले-बल्ले, कोरोना काल में सैलरी बढ़ोतरी का हुआ ऐलान.

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी का वित्तीय प्रदर्शन पर एक महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ा। हमने इस व्यवधान से सामने आये अवसर का उपयोग करके लागत में महत्वपूर्ण कमी करने और कार्यशील पूंजी को व्यवस्थित करने समेत डिजिटल क्षमताओं के विस्तार पर ध्यान दिया है।’’

कंपनी ने कहा कि पहली तिमाही के अंत तक उसके 70 प्रतिशत स्टोर खुले थे, जो अब बढ़कर 80 प्रतिशत पर पहुंच गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

होरमुज जलडमरूमध्य में टैंकर पर गोलीबारी

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड