देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश विधानसभा ने दो महत्वपूर्ण विधेयकों को किया पारित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश विधानसभा ने मंगलवार को ध्वनिमत से दो महत्वपूर्ण सरकारी विधेयकों को पारित कर दिया।

ईटानगर, पांच सितंबर अरुणाचल प्रदेश विधानसभा ने मंगलवार को ध्वनिमत से दो महत्वपूर्ण सरकारी विधेयकों को पारित कर दिया।

अरुणाचल प्रदेश हवाई अड्डा क्षेत्र नियोजन एवं विकास प्राधिकरण विधेयक को विधानसभा ने बिना किसी चर्चा के पारित कर दिया। शहरी नियोजन मंत्री कामलुंग मोसांग ने सोमवार को यह विधेयक सदन में पेश किया था।

इस विधेयक को पेश करते हुए मोसांग ने कहा था कि हाल में ईटानगर के समीप होल्लोंगी में डोनयी पोलो हवाई अड्डे तथा पासीघाट, तेजू और डापोरिजो में हवाई अड्डों के निर्माण से देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटकों के राज्य में पहुंचने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मापदंडों के अनुसार आसपास के क्षेत्रों में हवाई अड्डों के विकास का बड़ा महत्व है।

विधानसभा ने कुछ संशोधनों के साथ अरुणाचल प्रदेश अदालत शुल्क विधेयक भी पारित कर दिया।

कानून, विधायी एवं न्याय विभाग का कामकाज भी संभाल रहे मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने सोमवार को यह विधेयक सदन में पेश किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now