Tokyo Olympics 2020: ओलंपिक की ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे पहले पाकिस्तानी एथलीट हैं अरशद
अरशद नदीम पाकिस्तान के ओलंपिक की ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने वाले पहले एथलीट हैं लेकिन अगर उनके भाई ने उन्हें एथलेटिक्स में आने के लिये समझाया नहीं होता तो वह क्रिकेट में अपना भाग्य आजमा रहे होते.
कराची, 5 अगस्त : अरशद नदीम (Arshad Nadeem) पाकिस्तान के ओलंपिक की ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने वाले पहले एथलीट हैं लेकिन अगर उनके भाई ने उन्हें एथलेटिक्स में आने के लिये समझाया नहीं होता तो वह क्रिकेट में अपना भाग्य आजमा रहे होते. पंजाब प्रांत में खानेवाल के करीब छोटे से शहर मियां चन्नू का 24 साल का अरशद प्रतिभाशाली क्रिकेटर था लेकिन रूई और गेंहूं के खेतों में काम करने के कारण क्रिकेट के लिये वह काफी समय नहीं निकाल पा रहे थे.
उनके भाई अफजल ने कहा, ‘‘वह काफी ऊंची कद काठी का खिलाड़ी है, उसे क्रिकेट के लिये काफी समय नहीं मिल पा रहा था, हालांकि वह काफी अच्छा आल राउंडर था. मैंने उसे एथलेटिक्स में आने की सलाह दी क्योंकि इसमें कम समय लगता है. ’’ यह भी पढ़ें : Tokyo Olympics 2020: टीम इंडिया ने जीता Bronze, जर्मनी पुरुष हॉकी टीम को 5-4 से दी शिकस्त
बुधवार को अरशद भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे जो सात अगस्त को होगा. उन्होंने 85.16 मीटर दूर भाला फेंका. वह ओलंपिक की किसी भी ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धा के फाइनल के लिये क्वालीफाई करने वाले पहले पाकिस्तानी एथलीट हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2021 09:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

