Bihar: बलिया में नाबालिग लड़की के बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, हल्दी थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी का गत 12 अगस्त को उसके गांव के ही रहने वाले प्रकाश यादव (18) ने कथित रूप से अपहरण कर लिया। इस मामले में किशोरी की मां की शिकायत पर प्रकाश यादव के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया।
बलिया, 21 अगस्त : पुलिस के अनुसार, हल्दी थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी का गत 12 अगस्त को उसके गांव के ही रहने वाले प्रकाश यादव (18) ने कथित रूप से अपहरण कर लिया. इस मामले में किशोरी की मां की शिकायत पर प्रकाश यादव के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया.
हल्दी थाने के प्रभारी राज कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि पुलिस ने किशोरी को शुक्रवार को बरामद कर लिया. उन्होंने बताया कि पुलिस ने किशोरी की जिला अस्पताल में मेडिकल जांच करायी और इसके बाद बलिया की एक स्थानीय अदालत में उसका बयान दर्ज कराया गया. यह भी पढ़ें : Shocking! फर्रुखाबाद में सर्पदंश से मर चुकी महिला को फिर से जिंदा करने के लिए अंधविश्वास का सहारा, ग्रामीण ले गए तांत्रिक के पास
उन्होंने बताया कि किशोरी ने न्यायालय में दिए बयान में युवक पर बलात्कार करने का आरोप लगाया. पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2021 11:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

